मॉरिसान स्कूल के पास घायल मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने किया चक्कजाम सीधी।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीजिले के मॉरिसान पब्लिक स्कूल के पास कल एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था। जिसके दोनों हाथ तोड़ दिए गए थे। दोनों पैर को भी मारकर तोड़ दिया गया था जिसके बाद उसे युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा में गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन आज गुरुवार के दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलती ही गुस्सा आए परिजनों ने रीवा सीधी सड़क मार्ग को जाम में तब्दील कर दिया। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कटारे लग गई तो सैकड़ो लोग एकाएक मौके पर एकत्रित हो गए। उनकी मांग है कि जिसने यह हरकत की है उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उसके घर में बुलडोजर की कार्यवाही की जाए।जहां जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय मौके पर पहुंच गए हैं। जहां स्थिति को संभालने की और परिजनों को समझाइए देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन परिजन अभी मानने को तैयार नहीं है। हालांकि अभी मृतक का पोस्टमार्टम रीवा में नहीं हुआ है और उसकी बॉडी को लेकर अभी सीधी नहीं लाया जा सका है। वही उसे पूरे मामले को लेकर मृतक आशीष मौर्य के पिता नंदू मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे बेटे की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की गई है। मेरे बेटे के दोनों हाथ तोड़ दिए गए हैं, लाठी और डंडे से पीट-पीट कर दोनों पैर की कटोरिया तोड़ दी गई है, पंजे तोड़ दिए गए हैं। मरणासन्न अवस्था में उसे मॉरिसन पब्लिक स्कूल के पास बुधवार की सुबह 4 बजे फेंक दिया गया था। जहां लोगों को सुबह जानकारी लगी तो उन्होंने हमें सूचना दी और हम जिला अस्पताल ले गए जहां से रीवा के लिए रेफर कर दिया गया था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बरका चौकी के दो पुलिस कर्मियों पर लगा 1 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिस प्रकार आप सदैव रहते है मुस्तैद व सतर्क, उसी प्रकार जागरूकता और सावधानी ही करेगी आपकी डिजिटल लाइफ की सुरक्षा।