सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीबांग्ला देश में तख्थापलट के बाद हिन्दुओं पर अत्याचार किये जाने मंदिरों को ध्वस्त करने को लेकर देश में भारी गुस्सा है। बंगला देश के इस कृत्य के विरोध में समाजसेवी विनोद चौबे सहित अन्य युवाओं ने शहर में रैली एवं मशाल जुलूस निकालकर बांग्ला देश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजामात किया गया था। गौरतलब है कि बांग्ला देशी अराजक तत्वों ने बांग्ला देश में रहने वाले हिन्दुओं पर किये जाने वाले घनघोर अत्याचार किये जाने, प्रताड़ित, मारपीट , हत्या किये जानों को लेकर देशवासियों में भारी आक्रोष व्याप्त है। आज दिन शुक्रवार की शाम विनोद चौबे खड़ौरा, समाजसेवी विश्वजीत सिंह, विजय लक्ष्मी शुक्ला, दिग्विजय सिंह, सिन्टू पाण्डेय सहित भारी संख्या में युवा बिलौंजी कॉंवेन्ट चौराहा से रैली मशाल जुलूस के साथ बिलौंजी-ताली होते हुये टाकीज चौराहा से होते हुये वापस अम्बेडकर चौराहा पहुंचे। इस दौरान बांग्ला देश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने बैढ़न शहर में कैंडल मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा जायसवाल, मधु शर्मा, विजया सिंह, रीता सोनी, पूनम गुप्ता सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीएम आवास का सीपेज जांच में टीम गठित तालाब में नहाने गई तीन बच्चियों की हुई मौत