सीधी। जिले के अमिलिया थानांतर्गत ग्राम चमरौहा में सात वर्षीय मासूम को बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम के सर ब्रेन में गम्भीर चोट आई है जो किसी ना पहचान पा रहा ही बोल पा रहा, और पूरे बाड़ी में चोटे आई है। जिसका इलाज जबलपुर के एक निजी अस्पताल बेस्ट सुपर इसपे. हास्पिटल में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक आदर्श महावीर स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाला मासूम सात वर्षीय शिवाय पाण्डेय स्कूल की वैन से छुट्टी के बाद घर आ रहा था, जिसे स्कूल वैन के ड्राइवर ने घोर लापरवाही करते हुए मुख्य मार्ग में उतार दिया। तभी बहरी से अमिलिया तरफ जा रहे तेज गति बोलेरो वाहन (एमपी 66 टी 2656) के चालक ने लापरवाही पूर्वक मासूम शिवाय पाण्डेय को जोरदार टक्कर मारते हुए लगभग 40 मीटर आगे आगे घिसटते हुए ले गया।हादसे में मासूम की जिंदगी बची लेकिन स्थिति काफी गंभीर है।हादसे की जानकारी शिवाय पाण्डेय के पिता को दी गई, जो एक प्रतिष्ठित पत्रकार व पत्रकार यूनियन संघ के एडमिन है। मौके पर पहुंचकर तुरन्त थाना प्रभारी अमिलिया को सूचित किया गया, थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय द्वारा बोला गया पहले इलाज करवाये मैं दोनों गाड़ी जप्त कर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही करूंगा।हादसे के चालक बोलेरो लेकर भाग गया और कुछ दूरी पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। अमिलिया पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया और बोलोरो चालक अनिल पटेल ग्राम उकसा, थाना अमिलिया का रहने वाला है जो अभी फरार है जिसकी खोज थाना प्रभारी अपनी टीम द्वारा कराई जा रही, थाना प्रभारी का कहना है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जायेगी। वही, मासूम को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीधी रीवा से चिकित्सको ने जबलपुर के लिए रेफर किया।हादसे में स्कूल प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आयी है। स्कूल वैन के ड्राइवर का मुख्य कार्य है कि मासूम छोटे बच्चों को घर तक छोड़ कर परिजनों के हवाले करे।लेकिन इस प्रकरण में स्कूल वैन के चालक की घोर लापरवाही सामने आयी है।अगर वैन चालक मासूम को परिजन के हवाले करता तो आज पीड़ित मासूम अस्पताल में अपनी ज़िन्दगी की जंग नहीं लडता।वही, मासूम के पिता प्रवीण पाण्डेय का कहना है कि दोषी बोलेरो वाहन के साथ स्कूल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए, जिससे भविष्य में बच्चों के साथ ऐसे हादसे न हो।और शिवाय पाण्डेय के इलाज हेतु स्कूल संचालक को मदद करनी चाहिए, संचालक द्वारा पहले बोला गया था मैं इलाज में मदद करूंगा लेकिन अब ओ भी पीछे हट रहें हैं। मीडिया ने शिवाय पाण्डेय के पिता प्रवीण कुमार पाण्डेय से बात की गई उन्होंने बताया बेटे के इलाज में 11 लाख रुपए लग चुके हैं अभी कितना लग जायेगा उसका अंदाजा नहीं, लेकिन स्कूल संचालक व बोलोरो चालक द्वारा किसी भी तरह मदद नही की गयी है। कर्ज लेकर इलाज कराया जा रहा। एक पत्रकार जो शासन प्रशासन जनता का सेवक होता है ऐसे बुरे समय में मासूम की जिंदगी के लिए मदद करनी चाहिए, अन्यथा शर्मनाक होगा। अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय के मुताबिक बोलेरो वाहन (एमपी 66 टी 2656) को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है, और चालक की खोज जारी है वाहन मालिक का पता कर नोटिस भेजा जा रहा है। मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही और कार्यवाही होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा मां अहिल्या शस्त्र कला शिविर का समापन सम्मान समारोह सफेद मंदिर कनकेश्वरी हाल में संपन्न हुआ अवैध वसूली जानलेवा हमला करने वालों को बड़नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार.