बैठक में संबंधित अव्यस्थाओ को लेकर डाक्टरो को लगाई फटकार,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

समीक्षा बैठक से नदारद रहे सिरमौर बीएमओ।

पूरा दिन चलता रहा साफ सफाई,पावर व्यवस्था फेल, लाखो का लगा सौरऊर्जा शो पीस।

कुशमेन्द्र सिंह/  NNW News,

सिरमौर/ रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आज सिविल अस्पताल सिरमौर में सीएमएचओ रीवा संजीव शुक्ला ने अस्पताल स्टॉप एवं विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य विभाग)  किशन शुक्ला एवं पंकज सिंह के उपस्थिति में समीक्षा बैठक की गई। उस दौरान उपस्थिति डाक्टरो को अव्यवस्थाओं को लेकर व्यवस्था दुरुस्त करने का आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही अस्पताल के साफ सफाई एवं समय से अस्पताल में डाक्टरो के न होने पर फटकार लगाई गयी। और आज अनुपस्थिति होने वाले के डॉक्टरों एवं स्टॉप की एक दिन की वेतन काटने का आदेशित किया गया।
उस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने कई समस्यायो को लेकर अपनी बातें रखी। जिनका जल्द समाधान करने का CMHO द्वारा आश्वासन दिया गया और कहा गया कि 15 दिन बाद पुनः अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा यदि व्यवस्था दुरुस्त नही हुई एवं शिकायत पर दोषी पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि सुवह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी के डाक्टर अपनी ड्यूटी में रहे। किसी तरह की शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी।
इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण किया गया उस दौरान छत में पानी भरा हुआ था जो मच्छरों को पनपने का आमंत्रण दे रहा है साथ ही पानी के टंकियों में ढक्कन भी नही थे जिसे लेकर प्रभारी बीएमओ को जबरजस्त फटकार लगाई गई।
वही आज देखा गया कि सीएमएचओ रीवा के आगमन की जानकारी होने पर ज्यादातर डाक्टर उपस्थित रहे सिर्फ बीएमओ को छोड़ कर। उस दौरान कई बार साफ सफाई करने वाले फर्श साफ करते नजर आए ।
लेकिन कई घंटों तक बिजली गुल होने से मरीजो एवं नवजात शिशुओं को परेशान होते देखा गया लेकिन अस्पताल में पावर जनरेटर तक नही है। जबकि शासन द्वारा लाखो खर्च कर सौरऊर्जा सिस्टम लगाया गया है लेकिन वो भी भ्रस्टाचार की भेंट चढ़कर शोपीस बना हुआ है।
   आपको बता दे कि 16/07/24 को विधायक प्रतिनिधि किशन शुक्ला, पंकज सिंह ,आदित्य साहू,लवली राज, भिन्देशरी कुशवाहा,अरविंद साकेत और गौरव कुशवाहा ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किये थे उस दौरान अस्पताल में अनेक अव्यवस्थाएं देखने को मिली थी डॉक्टर ड्यूटी से नदारद थे बाद में जानकारी होने पर बीएमओ सिरमौर सहित सभी डाक्टरो ने निरीक्षण का विरोध करते हुए हंगामा किये थे जिसका वीडियो भी वाइरल हुआ था इसके बाद इसकी शिकायत CMHO रीवा से की गई थी जिसे लेकर आज समीक्षा बैठक की गई और अस्पताल का निरीक्षण किया गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading