सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी जिले की कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास के पास एक बाइक सवार व्यक्ति को ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर वाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है एवं दूसरे व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। परिजनों के द्वारा थाने में लिखित रिपोर्ट के आधार पर बाइक सवार व्यक्ति का नाम मिलन कुमार टांडिया पिता सुरेंद्र कुमार टांडिया और उसके साथ दूसरा व्यक्ति रवि सिंह पिता बाबूलाल सिंह है जो शुक्रवार रात्रि करीब 10:00 बजे अपनी बहन के घर कोडार जा रहे थे जहां छात्रावास के पास बाइक सवार दोनो व्यक्तियों को एक बिना नंबर के सफेद रंग का आयशर ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी और घटनास्थल पर ही मिलन कुमार टांडिया पिता सुरेंद्र कुमार टाडिया की स्थल पर मौत हो गई। वही रवि सिंह पिता बाबूलाल सिंह को सीधी जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है मौके पर कुसमी पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा तैयार किया ट्रैक्टर को कुसमी थाने में खड़ा करा लिया किसके नाम से गाडी है इसकी जांच की जा रही है।और सुबह कुसमी पीएम करा कर लाश परिजनों को शौप दिया है मामले पर कुसमी पुलिस विवेचना में जुट गई है। वताया जा रहा है कि ट्रैक्टर रोहण का है लेकिन ट्रैक्टर का कागज किस व्यक्ति के नाम से है चालक कौन था इन सभी विषयों की विवेचना पुलिस कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पौधारोपण अभियान जोरों पर है राजस्व महाभियान में अधिकारियों के कार्यों की बनेगी रिपोर्ट, इसके आधार पर होगा प्रमोशन और तबादले