विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मोदी कैबिनेट में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है, केंद्र सरकार ने नए नीति आयोग का गठन किया है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के करीब डेढ़ महीने बाद नया नीति आयोग आकार ले चुका है और इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व CM और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जगह दी गई है। शिवराज सिंह चौहान 👉🏾 नीति आयोग की टीम में शामिलनई नीति आयोग की टीम बनी है, जो एक तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थिंक टैंक के रूप में जानी जाती है, इसमें चार पदेन सदस्य हैं तो 11 विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं, जिसमें बीजेपी के साथ-साथ सहयोगी दलों के बड़े नेताओं को भी शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में बीजेपी के नितिन गडकरी और जेपी नड्डा शामिल हैं, वहीं दूसरी तरफ NDA के एचडी कुमारस्वामी, जीतन राम मांजी, लल्लन सिंह, राजीव रंजन, वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, जुअल ओरम, अन्नपूर्णा देवी, चिराग पासवान और राव इंद्रजीत सिंह शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान 👉🏾क्या है नीति आयोगनीति आयोग का गठन साल 2015 में हुआ था जब केंद्रीय कैबिनेट के एक प्रस्ताव ने इसे पारित किया था। नीति आयोग जिसको कह सकते हैं नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया, एक तरीके से यह केंद्र सरकार का एक थिंक टैंक होता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वाह रे MLA साहब: विधायक का ये खतरनाक स्टंट.. क्या लोगो के लिए नहीं बन सकता मुसीबत? अचानक शराब लूटने के लिए पहुंच गए सैकड़ो व्यक्ति।