इंदौर। विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, इंदौर इकाई की बैठक संपन्न,  गंभीर विभागीय मुद्दों पर चर्चा कर जमीनी संघर्ष का किया  आव्हान…

आज संघ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के गंभीर मुद्दों एवं आवश्यकतानुसार संगठनात्मक बदलाव एवं विस्तार पर चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से नवीन संविदा पॉलिसी की विसंगतियों, परीक्षण सहायक साथियों की वेतन विसंगति के मामले में जमीनी संघर्ष, तृतीय/चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवश्यक संगठनात्मक बदलाव एवं विस्तार, गृह जिला स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बेहतर विभागीय नीति (संविलयन पॉलिसी), तकनीकी कर्मचारियों के लिए फ्रिंज बेनिफिट्स सहित एक ही शिक्षण पात्रता एवं भर्ती प्रक्रिया के बावजूद अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकरण जैसे तमाम गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई एवं सर्वसम्मति से आगामी रणनीति तैयार की गई।

बैठक में संघ अध्यक्ष प्रदीप कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में इंदौर शहर के प्रमुख पदाधिकारियों मिलन चौकसे, मोहनसिंह सिसोदिया, धर्मेंद्र मालवीया, दारा सिंह, खुशीराम गड़ेकर, नवल राजपूत, रामकृष्ण द्विवेदी, सूरज सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश मेहर, उमेश शुक्ला जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं देवास तथा रतलाम के संघ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading