View this post on Instagram इंदौर। आमिर खान। वार्ड 18 के पार्षद पति विजय विज्जु परमार पर गुंडागर्दी एवं मारपीट का आरोप… गंदगी एवं खराब सड़क की समस्या बताने पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कुमावत समाज के जिला अध्यक्ष मनीष कुमावत के साथ की जमकर मारपीट… हजारों रहवासियों ने पार्षद पति की गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर लगाए नारे… स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन इंदौर पर कलंक,भीषण गंदगी के बीच रहने को मजबूर है रहवासी… रहवासियों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचा पुलिस बल…. वार्ड 18 की पार्षद सोनाली परमार के पति है विजय विज्जु परमार स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में नंबर वन इंदौर नगर निगम की वास्तविक हालत इतनी खराब है कि यहां पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और उनके परिजन गंदगी एवं खराब सड़क की शिकायत करने पर अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मारपीट एवं गुंडागर्दी करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं… ऐसा ही एक मामला इंदौर नगर निगम के विधानसभा क्षेत्र क्रंमांक 2 के वार्ड क्रमांक 18 से सामने आई … जहां पर वार्ड की महिला पार्षद सोनाली परमार के पति विजय विज्जु परमार पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कुमावत समाज के जिला अध्यक्ष मनीष कुमावत के साथ सड़क पर सरेआम सैंकड़ो रहवासियों के सामने मारपीट एवं गुंडागर्दी का मामला सामने आया है… मामला कुछ इस तरह है कि गुरुवार को वार्ड क्रमांक 18 के शिवकंठ नगर के एक रहवासी द्वारा क्षेत्र की खराब सड़क एवं गंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था… इस वीडियो के बाद में क्षेत्र की पार्षद सोनाली परमार के पति विजू परमार ने उक्त रहवासी के साथ जमकर गाली गलौज करते हुए उसे मौके पर ही उपस्थित रहने को कहा… इस दौरान पार्षद पति विज्जु परमार अपने कुछ साथियों को लेकर शिवकंठ नगर पहुंचे और वहां पर उन्होंने उक्त रहवासी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी… जिस पर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व कुमावत समाज के जिला अध्यक्ष मनीष कुमावत ने आपत्ति ली और कहा कि वार्ड की सड़क एवं क्षेत्र की गलियों की हालत अत्यंत खराब है, गंदगी एवं कीचड़ से लोग परेशान हैं…इस पर विजय विजू परमार ने मनीष कुमावत के साथ गाली गलौज करते हुए झूमा- झटकी शुरू कर दी.. जिससे मनीष कुमावत कीचड़ में गिर पड़े और मारपीट में उनका कुर्ता भी फट गया… इसके बाद विजय बिज्जू परमार मनीष कुमावत और अन्य लोगों को धमकाते हुए वहां से निकल गया.. बाद में क्षेत्र के लोगों का पार्षद पति विजय विजु परमार के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही सड़क पर इकट्ठा होकर पार्षद पति विजय बिज्जु परमार की गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर नारे लगाना शुरू कर दिए… इस दौरान नगर निगम की एक जेसीबी भी मौके पर गंदगी की सफाई करने के लिए पहुंची.. आक्रोशित रहवासियों ने जेसीबी पर चढ़कर पार्षद सोनाली परमार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए पार्षद पति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की…इस दौरान शिवकंठ नगर की गली नंबर 5 और 8 के रहवासियों ने मीडिया को गलियों में ले जाकर गंदगी का आलम दिखाया। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि विजय बिज्जू परमार जब से पार्षद बने हैं तब से वार्ड के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं…बारिश में शिवकंठ नगर की सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है…यहां की सभी बेक लाइनों में जमकर गंदगी जमा है… गलियों में सरेआम सूअर विचरण करते हुए देखे जा सकते हैं.. क्षेत्र में अनेक बीमारियां पैर पसार चुकी है… अनेक घरों के बच्चे बीमारियों से पीड़ित है… क्षेत्र के कई लोग अस्पताल में भी भर्ती हैं.. उसके बाद भी पार्षद पति विजय बिज्जू परमार शिवकंठ नगर में कोई भी काम नहीं होने दे रहे हैं और इसी के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने जब एक वीडियो वायरल किया तो पार्षद पति ने गुस्से में आकर लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी… कुछ रहवासियों ने मीडिया के समक्ष पार्षद विजय विजू परमार पर क्षेत्र में जबरिया कब्जा करने एवं अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है…मनीष कुमावत एवं क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इस मामले में वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला से भी शिकायत करने की बात कही है… Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कॉलेजों में भी होगी स्कूल जैसी ड्रेस, समानता और अनुशासन के लिए लागू होगा ड्रेस कोड इंदौर में ट्राफिक सूबेदार ने पूरे परिवार की करी पिटाई, बेटा फौज में..