सीधी क्राइम न्यूज़:विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी/मऊगंज। सीधी जिले के थाना अमिलिया के नवागत थाना प्रभारी राजेश पांडेय के द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नशे की विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

संक्षिप्त वर्णन कुछ इस प्रकार

जानकारी के अनुसार अमिलिया थाना अंतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने हेतु मोटरसाइकिल क्रमांक MP 53 ME 5471 पैशनप्रो काले रंग की आने की जानकारी पुलिस विभाग को हुई जिस पर थाना प्रभारी के निर्देश पर अमिलिया पुलिस के द्वारा घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों का नाम इस प्रकार

1 रवि साहू पिता राम लखन साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अमिलिया
2 माहे मुबारक खान पिता मोहम्मद हसन उम्र 26 वर्ष निवासी कोदौरा
3 सुनील कुमार दहिया पिता भाई लाल दहिया उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम साजवानी थाना अमिलिया क्षेत्र के तीनों आरोपी हैं..
सूत्रों के अनुसार इस पूरे अवैध मादक पदार्थ का मास्टरमाइंड पुलिस के हाथ नहीं लग पाया जिनके द्वारा यह पूरा मादक पदार्थ का खेल खेला जाता है कई वर्षों से मास्टरमाइंड मादक पदार्थ नशीली कफ सिरप गांजा इत्यादि का व्यवसाय कर रहा है..

पुलिस विभाग द्वारा गिरफ्तारी के उपरांत उनके परिवार जनों को सूचना दी जाकर कार्यवाही के दौरान धारा 105 एवं 185 में BNSS 2023 की के अनुरूप तलाशी एवं व्यक्ति की वीडियोग्राफी मोबाइल से कराई गई..
भारत के न्याय संहिता कानून के तहत अपराध धारा 8/20B NDPS एक्ट 1985 का घटित करना पाया गया जहां पुलिस के द्वारा आगे की विवेचना कार्यवाही की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading