विशेष संवाददाता रिपोर्ट -प्रवीण कुमार पाण्डेय चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़का हो या लड़की दोनों ही कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. यही नहीं कुछ लोग चेहरे को चमकदार बनाने के लिए किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर लेते हैं. जिससे उन्हें चेहरे पर फुंसियां, दाग धब्बे और एलर्जी जैसी परेशानियां होने लगती है. ऐसे में अगर आप चेहरे पर जरूर से ज्यादा विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके चेहरे पर भी एलर्जी होने की संभावना हो सकती है। विटामिन ई कैप्सूल के नुक्सानविटामिन ई में तेल भारी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर सकता है. इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स और ब्लैकहेड्स होने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आपकी ऑइली स्किन है, तो आपको विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. त्वचा पर जलन होने की संभावनाअगर आप विटामिन ई कैप्सूल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी त्वचा पर जलन होने की संभावना और ज्यादा बढ़ जाती है. कुछ लोगों को इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है. अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है, तो आपको विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके चेहरे पर लालिमा, खुजली, जलन जैसे समस्या हो सकती है. स्किन को बनाएं ज्यादा ऑयलीविटामिन ई कैप्सूल स्किन को और ज्यादा ऑयली बना देता है. जिससे चेहरे पर फुंसियां होने लगती है और चेहरा डल दिखाई देता है. इसलिए जब भी आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करें, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर पैच टेस्ट के दौरान आपको त्वचा संबंधित समस्याएं होती है, तो उसका इस्तेमाल करना बंद कर दे. इसके अलावा विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कम मात्रा में करने से त्वचा सॉफ्ट बनी रहेगी और पिंपल्स एलर्जी जैसी समस्या होने से आप बचे रहेंगे.विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमालजब भी आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करें, तो इसे रात के समय लगाना सही रहेगा. क्योंकि रात में विटामिन ई कैप्सूल लगाने से तेल को रात भर घुलने का समय मिलता है. आप विटामिन ई कैप्सूल का रोज इस्तेमाल करने से बचें. आप एक हफ्ते में 2 से 3 बार ही विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जुलाई में 12 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखिए लिस्ट…. पत्रकारों से सूत्र पूछने का पुलिस को कोई अधिकार नहीं- सुप्रीम कोर्ट।