ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी सीधी शहर के पड़ैनिया इलाके में हाल ही में घटित नृसंश घटना में एक ढाई वर्ष की मासूम बच्ची की हत्या एवं उसके मां की गला रेत कर हत्या के असफल प्रयास को लेकर अभी भी मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना में जिंदगी के साथ संघर्ष कर रही मां को चिकित्सकीय उपचार के लिए रीवा में भर्ती कराया गया है।कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 एवं 307 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं घायल महिला संजय गांधी अस्पताल रीवा में आईसीयू वार्ड में अभी भी जीवन-मौत का संघर्ष कर रही है।इस मामले में महिला के भाई द्वारा आईजी रीवा को भी लिखित रूप से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।लिखित शिकायत में घायल महिला के भाई संगम सिंह चंदेल निवासी क्योटली थाना गढ़वा ने पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर मांग की है कि 21 जून की दरम्यानी रात मेरी बहन श्रीमती अंकिता सिंह की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का प्रयास एवं डेढ़ वर्षीय भांजी की हत्या की गई है। इसमें निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया जाए। शिकायत में बताया गया कि मेरी बहन की शादी तीन वर्ष पहले झिंगाझर थाना बहरी जिला सीधी के चौहान परिवार में रवि सिंह उर्फ सूरज पिता समरबहादुर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिजनों द्वारा दहेज कम मिलने की बात को लेकर प्रताडि़त करते रहे हैं। जिस वजह से अपने ससुराल में सास एवं ननद के तानों से तथा अपने पति द्वारा मारपीट करने से परेशान रहती थी। जिसकी जानकारी मायके में भी फोन से बताती थी। शिकायत में भाई संगम ने कहा कि हम लोग बराबर कोशिश किए कि संबंध यथावत रहे लेकिन इसके बाद भी बराबर विरोध रहा। इसी वजह से मेरी भांजी की हत्या हुई एवं बहन का गला रेतकर हत्या करने की कोशिस की गई। शिकायत में अन्य मामले की जानकारी दी गई है। साथ ही आईजी से अनुरोध किया गया है कि निष्पक्ष तथ्यों की सत्यता का परीक्षण कर लिया जाए जिससे कि दोषियों पर कार्यवाही हो सके।अब चम्मच से पिलाया जा रहा दूधपरिजनों की मानें तो संजय गांधी अस्पताल में भर्ती अंकिता सिंह की हालात में अब सुधार आया है। होश भी आ गया है लेकिन डॉक्टर अभी पुलिस को बयान दिलाने से मना कर रहे हैं। कारण ये है कि जब तक वो पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं होतीं तब तक बयान नहीं होता। खून की कमी थी, रक्त भी चढ़ाया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा को लेकर अस्पताल में पुलिस फोर्स भी लगाई गई है। परिजनों का आरोप है कि यहां भी दिक्कत हो सकती है इसलिए पुलिस व्यवस्था की गई है। जब स्वस्थ्य हो जाएंगी तब पूरे मामले का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। इसका इंतजार घायल परिजनों सहित अन्य लोगों को है। दर्ज किया गया अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण: टीआई इस संबंध में नगर निरीक्षक कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि घायल अंकिता की माता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 201 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। उन्होने कहा कि घायल महिला अंकिता का जैसे ही बयान आएगा उसके बाद क्या सच्चाई है उसके तहत कार्यवाही होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीते तकरीबन 8 माह से सिंगरौली के खनिज अधिकारी के प्रभार में है सीधी जिला– सत्ताधारी दल के नेताओं की मौन सहमति। जनकवि मुकुट बिहारी सरोज स्मृति न्यास