जमोड़ी थानांतर्गत सीधी-टिकरी मार्ग मे गांधीग्राम की घटना

ब्यूरो रिपोर्ट-प्रबीण कुमार पाण्डेय सिंगरौली/सीधी
सीधी-टिकरी मार्ग में जमोड़ी थानांतर्गत फिर एक रेत लोड भारी वाहन ने तांडव मचाया। टिकरी की ओर से रेत लेकर आ रहे हाइवा वाहन क्रमांक एमपी 17 एचएच 4753 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गांधी ग्राम पंचायत के सरपंच मिथिलेश यादव के मकान की बाउंड्री तोड़ते हुए बाउंड्री के अंदर खड़े वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बाउंड्री के अंदर खड़े सरपंच के भाई एवं बहू भी टक्कर लगने से घायल हो गए। इसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग रहा था, जिसे करीब एक किमी दूर पीछा कर पकड़ा गया। घटना रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे की है।

हादसे में ये हुए घायल-
इस हादसे में गांधीग्राम के सरपंच मिथिलेश यादव के भाई जीतेंद्र पिता गौरीशंकर यादव (21) तथा बहू शालू पति शेषमणि यादव (26) टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जीतेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बार रेफर कर दिया गया। इधर हाइवा चालक राजेंद्र यादव वाहन लेकर भागते समय लोगों के पीछा करने पर चलती गाड़ी से कूद गया, जिससे उसके भी चोंटे आई हैं, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टायर में फंसे गौ वंश को एक किमी घसीटता रहा-
मकान के बाउंड्रीवाल में को तोड़ते हुए स्कार्पियों व बाइक को टक्कर मारने के बाद जब हाइवा चालक भाग रहा था तो बाउंड्री के अंदर बंधा सरपंच का गौवंश हाइवा के बीच में फंस गया। जिसे करीब एक किमी तक वाहन चालक घसीटते हुए ले गया। सरपंच सहित ग्रामीणों ने बाइक से वाहन का पीछा कर घेरते हुए रूकवाया, लेकिन गौवंश की भी मौत हो चुकी थी।

चकनाचूर हुईं बाइक, स्कार्पियों के उड़े परखच्चे-
तेज रफ्तार रेत लोड हाइवा की टक्कर से मकान की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाउंड्री के अंदर खड़ी स्कार्पियों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दो बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading