पर्यटन वायु सेवा की पहली फ्लाइट पहुंची जबलपुरलोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने किया स्वागत पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के शुभारंभ के अवसर पर भोपाल से उड़े विमान का जबलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पायलट, को-पायलट के अलावा छह यात्रियों को लेकर जबलपुर पहुँची पहली फ्लाइट में सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह भी शामिल । वहीं जबलपुर से अशोक पंवार सहित चार यात्री रीवा की यात्रा करेंगे। आपको बता दें की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज अंतरराष्ट्रीय विमान तल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया । उन्होंने पर्यटन वायु सेवा की पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर जबलपुर रवाना किया । जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर इस फ्लाइट का वाटर कैनन से किया गया स्वागत । एयरपोर्ट पर पर्यटन वायुसेवा के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया । लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, सहित विधायक गण एवं अन्य अतिथि मौजूद थे । कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं सभी अतिथियों द्वारा फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया गया । पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ के तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा गया है। इस सेवा का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सुगम बनाना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस, “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” का प्रारंभ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को वेतन न मिलने परेशान.