प्रदीप चौधरी। इंदौर – लसुड़िया पुलिस ने आज करोड़ो की धोखाधड़ी में में फरार कुख्यात बदमाश जय भवानी पिता प्रकाश को पकड़ा है । आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार करोडो की धोखाधड़ी की थी । मामले में लसुड़िया पुलिस ने 12 अगस्त 2023 को आरोपी के खिलाफ धारा 420 ,406 का प्रकरण क्रमांक 1152 दर्ज किया था । आरोपी तभी से फरार था जिसे आज पुलिस ने पकड़ा है खास बात ये है की पुलिस ने मामले में कागजों से छेड़छाड़ करने के मामले में धाराएं भी बढ़ाई है । आरोपी तेल कारोबार की आड़ में पूर्व में भी करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुका है जिसमे भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी जय भवानी और इसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण 6 मार्च 2022 को दर्ज किया था जिसका अपराध क्रमांक 0267 था । तब आरोपियों ने एक अस्पताल संचालक को बड़ा प्लाट दिखाकर 3 करोड़ की धोखाधड़ी की थी । आरोपी के पकड़े जाने पर कई और मामले के पीड़ित जल्द सामने आ सकते है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भागवत उवाच: संघ बड़ा या मोदी- आरएसएस चीफ को रास नहीं आई नड्डा की बात ट्रक चालक से मारपीट कर मोबाइल रुपये छिने, यातायात पुलिस ने पकड़ कर थाने भेजा.