इंदौर। प्रदीप चौधरी। थाना क्षेत्र में रात्री गस्त के दौरान बदमाशो से एटीएम कटिंग के औजार गैस कटर, गैस सिलेडंर एवं अन्य आलाजर के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों से अपराध में उपयोग होने वाली गाड़ी,बिना नंबर की बलेनो कार भी जप्त । पूर्व में एटीएम कटिंग के प्रयास में सम्मिलित अन्य साथियों को भी पक़डा । थाना बाणगंगा पुलिस की मध्य रात्री को एटीएम कटिंग गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुईं हैं। रात्रि दिनांक 06.06.2024 को बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम कटिंग कर रुपए चोरी करने का प्रयास किया था। जिस पर से थाना बाणगंगा में अपराध दर्ज़ किया गया है। इस घटना के बाद वरीष्ठ अधिकारियो द्वारा संदिग्ध बिना नंबर की बलेनो कार की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान शुरु किया था । तार्तम्य में दिनांक 09.06.2024 को संदिग्ध बिना नंबर की बलेनो कार रात्रि गस्त के दौरान टोल टैक्स के आगे दिखी जिसका पीछा कर सुबह करीबन 06.00 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को चोरी करते समय रंगे हाथ तीन संदेहियो को गैस कटर, गैस सिलेडंर एवं अन्य आलाजर व बिना नंबर की बलेनो कार के साथ बाणगंगा पुलिस द्वारा पकडा गया। आरोपीगण से अन्य घटनाओ के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इस सफलता में सराहनीय रहे…… निरी लोकेश सिंह भदौरिया, उनि अभिरुचि कनौजिया, प्र. आर अखिलेश मिश्रा, आर. बालू सिंह, प्र.आर. श्याम, आर. इन्दर एंव आर. ऋषीकेश, आर. नागेन्द्र, आर. अजय, आर. बिपेन प्रायवेट चालक अखिलेश सराहनीय भूमिका एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्रीन पार्क कालोनी मे तीन महिला एक पुरुष चोरी कर सामान ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में क़ैद. MTH अस्पताल में पानी दवाई और इक्विपमेंट की किल्लत…