धार। प्रफुल्ल तंवर । थाना सागौर क्षेत्रान्तर्गत रेल्वे लाईन के पास छोटी सागौर पर राम पिता कैलाश रावत निवासी ग्राम भैरा थाना बण्डा जिला सागर हाल मुकाम रेल्वे लाईन के पास छोटी सागौर द्वारा अपनी बहन लक्ष्मी पिता कैलाश रावत उम्र 17 वर्ष की रिपोर्ट दर्ज कराई गई की मेरी बहन लक्ष्मी की अज्ञात कारण से मृत्यु हो गयी है। पुलिस थाना सागौर द्वारा उक्त रिपोर्ट पर से मर्ग क्रंमाक 25/24 धारा 174 जा. फो. का दर्ज कर मृतिका लक्ष्मी का शव पीएम करवाने हेतु सीएससी अस्पताल पीथमपुर डाक बंग्ला भेजा गया। जहां डाक्टरो की टीम द्वारा मृतिका लक्ष्मी का पी.एम. कराकर पुलिस सागौर द्वारा शाट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त की गई पी.एम. रिपोर्ट का अवलोकन करते डाक्टरो द्वारा मृतिका लक्ष्मी की मृत्यु गला दबाकर दम घुटने से होना लेख किया गया। मामला संदेहास्पद होने से मर्ग की जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर अमित कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी सागौर उनि प्रशांत पाल व उनकी टीम को गठित किया गया। जिस पर से थाना प्रभारी सागौर उनि प्रशांत पाल व उनकी टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरक्षण किया गया व संदेहास्पद सभी पहलुओ पर सूक्ष्मता से जांच की गई। जिसमें मृतिका के भाई राम पिता कैलाश रावत को संदेह के घेरे में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर राम पिता कैलाश रावत उम्र 20 वर्ष द्वारा अपनी बहन मृतिका लक्ष्मी की प्रेम-प्रसंग को लेकर गला दबाकर हत्या करना बताया गया और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से थाना सागौर पर अपनी बहन लक्ष्मी की झूठी मर्ग सूचना दर्ज कराई गई। उक्त कृत्य में आरोपी राम पिता कैलाश रावत के विरुध्द्र पुलिस थाना सागौर पर अपराध क्रंमाक 195/2024 धारा 302, 201,203 भादवि का पंजीबध्द्र कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सागौर उनि प्रशांत पाल, सउनि अजय वर्मा, सउनि घनश्याम चौधरी, सउनि संजय चर्तुवेदी, प्र.आर. 249 रवि शैलीवाल, प्र.आर. 835 रोशन गौड, प्र.आर. 818 अनिल राठौर, प्र. आर. 855 संजय सिसोदिया, आर.09 विपिन विश्वकर्मा, आर. 974 संजय दोयदा, आर. 1121 अरविन्द मण्डलोई, आर. 114 पीयुष मालवीय, आर. 937 चन्दर गावड का सराहनीय योगदान रहा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading