“ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच व थाना परदेशीपुरा पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार. आरोपियो द्वारा इंदौर शहर में की जा रही थी अवैध मादक पदार्थों की भारी मात्रा में तस्करी । कब्जे से कुल 10 किलो 600 ग्राम (गांजा ) व 01 कार जप्त ।इन्दौर शहर में युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गांजा की सप्लाई करते थे।इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले है। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना परदेशीपुरा की संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1). सौरव उम्र 21 साल निवासी सर्वहारा नगर परदेशीपूरा इंदौर, (2).आयुष उर्फ़ संस्कार शाक्यवार उम्र 21 साल निवासी सर्वहारा नगर परदेशीपूरा इंदौर, (3).रोहित खडोतिया उम्र 20 साल निवासी सर्वहारा नगर , (4). शिबू उर्फ़ शुभम राजपूत उम्र 19 साल निवासी परदेशीपूरा इन्दौर होना बताया । मौके पर आरोपियो की नियमानुसार तलाशी ली गई उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा,कुल 10 किलो 600 ग्राम (गांजा ), व कार जप्त की गयी। आरोपियो के विरूद्ध थाना परदेशीपुरा पर अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा उनसे अवैध मादक पदार्थ के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। आरोपियो द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करते थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरफ़्तार… साइबर शिकायतकर्ताओं को अब नहीं होना होगा परेशान