फ़रियादिता ने रीवा पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

  जवा- खबर रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत अकौरी गांव से सामने आया है कि वीडियो में दबंगो के द्वारा पहले गाली गलौज फिर महिला के साथ मारपीट करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसकी शिकायत जवा थाने में दर्ज कराई गई है।
जहा पर फ़रियादिता शैलकुमारी पाण्डेय पति अनिरुद्ध प्रसाद पाण्डेय उम्र 30 वर्ष निवासी अकौरी,थाना जवा, जिला रीवा ने हमराह अपनी मा पुष्पा देवी तिवारी एवं अपने भाई विजय तिवारी के साथ जवा थाने में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट लिखाई है कि आज दिनाक 20/05/2024 को सुवह करीब 10:30 बजे के आसपास मैं अपने खेत में महुआ के पेड के पास थी उसी समय जमीनी विवाद को लेकर मेरे ही गाव के रामप्रिया गौतम तथा अनिल मिश्रा मुझे मां-बहन की भद्दी भद्दी गाली दे रहा था तब मैं गाली देने से मना किया तो रामप्रिया हाथ में लिये डड़ा से मारपीट करने लगा,देखते ही मेरी मां पुष्पा देवी बीच बचाव करने आयी तो उनको भी श्रीचन्द्र गौतम ने फायडे के पसेट से मारा तथा वहीं पर खड़ा राजेन्द्र गौतम भद्दी भद्दी गाली दे रहा था। तब तक में विवेक गौतम और विनय गौतम भी आये और मुझे हाथ मुक्का से मारने लगे। हल्ला गोहार किया तो मेरे गाव के मुकेश मिश्रा, विजय तिवारी ने आकर बीच बचाव किये। तब वो सभी लोग जान से खतम कर देने की धमकी देते हुए चले गये। मारपीट से मेरे बाये हाथ की कलाई में,दाहिने हाथ कलाई में खरोचदार चोट आई तथा बाये गाल में दर्द है तथा मेरी मा पुष्पा देवी के पीठ में चोट लगी है। फ़रियादिता के रिपोर्ट में जवा थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा
294,323,506 एवं 34 के तहत  प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त मामले में फ़रियादिता का कहना है कि जवा पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए साधारण मामला दर्ज किया है। जबकि दबंगो द्वारक अमर्यादित हरकत कर लिपट-लिपट कर पटक पटक कर मारपीट की है जिसका वीडियो भी वायरल किया गया और थाना प्रभारी को दिखाया गया।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक रीवा से उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
     अब देखना यही होगा कि जवा थाने से क्या महिला को न्याय मिलेगा या पहले की भांति जवा पुलिस मामले को रफा दफा करने की कोशिश करेगी।

महिला के साथ मारपीट असभ्य व्यवहार जैसी गंभीर धाराओं से दूर कार्रवाई नजर आई ..! 356 की धारा पर कार्रवाई क्यू नहीं की गई..?

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading