आमिर खान। अजब प्रेम की गजब ”पुलिसिया प्रेम कहानी”..! एक आरक्षक और महिला एएसआई की ड्यूटी चुनाव के लिए लगाई थी, उन्होंने चुनावी ड्यूटी तो निपटाई, लेकिन ड्यूटी खत्म होते ही मोबाइल बंद किया और भाग गए… मामला ग्वालियर से सामने आ रहा है… खबरों की मानें तो महिला एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना को मिलकर यह बात बताई कि उनकी बेटी निशा जैन का प्रेम प्रसंग ग्वालियर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ऑफिस में पदस्थ आरक्षक अखंड प्रताप सिंह यादव से चल रहा था… अलग-अलग समाज के होने की वजह से दोनों की शादी के लिए उनके परिजन राजी नहीं थे, लेकिन दोनों का प्रेम दिनों दिन परवान चढ़ता जा रहा था… मजे की बात यह है कि दोनों ने अपनी चुनावी ड्यूटी 7 मई को तो की, लेकिन 8 मई को दोनों ने चुनावी ड्यूटी पर जाने का बहाना बनाया, लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचे… शाम को जब महिला एएसआई घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की… मोबाइल भी बंद था और जब पता चला कि आरक्षक भी गायब है, तो महिला एएएसआई के परिजन मामले को भांप गए और उन्होंने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत कम्पू थाने में दर्ज करा दी… फिलहाल दोनों की तलाश जारी है..! Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजेंद्र शर्मा के तीन लघु व्यंग्य इंदौर में एनकाउंटर कुख्यात बदमाश को मारी पुलिस ने गोली