भोपाल। प्रदीप चौधरी। यहीं कारण से अंग्रेजी व गणित में सबसे अधिक कमजोर विद्यार्थी मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व अर्थशास्त्र में सबसे अधिक कमजोर विद्यार्थी। दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों का सबसे खराब प्रदर्शन अंग्रेजी में है। जहां 10वीं में करीब तीन लाख तो 12वीं में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं। वहीं 10वीं में गणित में 2.91 लाख, विज्ञान में 2.41 लाख, सामाजिक विज्ञान में 2.27 लाख फेल हुए हैं। इसी तरह 12वीं में अर्थशास्त्र में 53 हजार, भौतिकी में 60 हजार फेल हुए हैं। यहां तक कि हिंदी में भी दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन खराब है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग में विषयवार शिक्षकों के आधे से अधिक पद खाली है। ऐसे में प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना मुश्किल है। बता दें, कि 10वीं में 8.21 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 58.10 प्रतिशत परिणाम रहा। वहीं 12वीं में 6.24 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनका परिणाम 64.49 प्रतिशत रहा। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी दोनों कक्षाओं के विषयवार परिणामों की समीक्षा करने में जुटे हैं। वहीं शिक्षाविद का कहना है कि जब शिक्षकों के पद आधे से अधिक खाली होंगे तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है। विभाग को पहले खाली पदों को भरना होगा।अंग्रेजी व हिंदी में शिक्षकों के आधे पद खालीउच्च माध्यमिक वर्ग में अंग्रेजी व हिंदी में शिक्षकों के आधे पद खाली हैं। जहां अंग्रेजी में शिक्षकों के स्वीकृत पदों में से 5900 में से 2910 पद खाली हैं। वहीं गणित विषय में से स्वीकृत पद 3700 में से 1823 पद खाली हैं। इसी तरह हिंदी में 6040 स्वीकृत पदों में से 3029 पद खाली है।प्रदेश भर का आंकड़ा12वीं में कुल विद्यार्थियों की संख्या-6.24 लाख12वीं में फेल विद्यार्थियों की संख्या-दो लाख10वीं में कुल विद्यार्थियों की संख्या-8.28 लाख10वीं में फेल विद्यार्थी-2.15 लाख10वीं में सभी विषयों के पास व फेल विद्यार्थियों का आंकड़ाविषय -कुल विद्यार्थी (लाख) -पास विद्यार्थी (लाख) – फेल विद्यार्थी (लाख)गणित – 8.28 -5.37 -2.91अंग्रेजी – 8.22 -5.17 -3.05विज्ञान – 8.28 -5.87 -2.41सामाजिक विज्ञान -8.28 -6.02 -2.27हिंदी – -8.22 -7.03 -1.19संस्कृत- -7.49 -6.44 -1.0512वीं में इन विषयों में अधिक फेल हुए विद्यार्थीविषय -कुल विद्यार्थी -पास -फेलअंग्रेजी -5.72 लाख -4.20 लाख -1.52 लाखभौतिकी -2.83 लाख -2.23 लाख -60 हजारइकोनामिक्स-2.09 लाख -1.56 लाख -53 हजारहिंदी -6.14 लाख -5.66 लाख -47 हजारगणित -90 हजार -73 हजार -17 हजाररसायनशास्त्र-2.83 लाख -2.45 लाख -38 हजारराजनीतिशास्त्र-1.98 लाख -1.63 लाख -34 हजारजीवविज्ञान-1.95 लाख -1.67 लाख -27 हजारबुक कीपिंग-83 हजार -69 हजार -14 हजारभूगोल -1.22 लाख -1.12 लाख -10 हजारप्रदेश के विषयवार उच्च माध्यमिक शिक्षकों का आंकड़ाविषय -स्वीकृत पद -भरे पद -खाली पदअंग्रेजी -5900 -2990 -2910गणित -3700 -1877 -1823हिंदी- 6040 -3011 -3029इकोनामिक्स-3100 -1420 -1680भौतिकी -3400 -1399 -2001रसायनशास्त्र-3800 -1489 -2311जीवविज्ञान-4000 -2200 -1800इतिहास -2400 -1590 -810राजनीतिशास्त्र-3700 -1690 -2010भूगोल -2350 -900 -1450समाजशास्त्र-500 -200 -300वाणिज्य -1200 -800 -400कृषि -600 -200 -400उर्दू -90 -70 -20 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीजेपी नेता बृजभूषण को बड़ा झटका. मोदी सरकार की विदाई का मज़मून पिछले तीन चरणों के मतदान दमें लिखा जा चुका है