इंदौर। संभाग ब्यूरो चीफ। प्रदीप चौधरी।

विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाहियों का दौर लगातार जारी है इसी कड़ी में एक मामला सामने आया इंदौर के सागर रोड स्थित एक फैक्ट्री में जहां पर एक व्यक्ति के बिजली मीटर का दुरुपयोग हो रहा है और उसमें पूरे मामले की शिकायत विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को भी की लेकिन अभी तक इस पूरे मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसको लेकर आप पहले पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री मोहन यादव की करने की बात कर रहा है।
पूरा मामला इंदौर के पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी का है बता दे पिछले दिनों पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के ऑफिस पर शबिया बी एवम उनके लड़के जावेद ने एक शिकायत की, शिकायतकर्ताओं  ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति मोहम्मद रियाज राष्ट्रीय प्लास्टिक उद्योग में पार्टनर है तो वहीं उस कंपनी में उसके पति के अलावा उसके जेठानी, सास, ससुर भी  पार्टनर है लेकिन इसी दौरान उसके पति मोहम्मद रियाज का अचानक से हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गई, इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें कंपनी से बेदखल कर दिया और किसी तरह की कोई सहायता नहीं दी जा रही है साथ ही कंपनी में उनके पति मोहम्मद रियाज के नाम पर बिजली का मीटर भी लगा हुआ है तथा उस बिजली मीटर का जेठ मोहम्द नियाज़ और उनके  लड़के आयाज के द्वारा गलत उपयोग किया जा रहा है दोनो ने मिलकर मेरे पति के नाम के बिजली के मीटर से दूसरी कंपनी संचालको को भी बिजली उपलब्ध करवा दी , और उन कंपनी से जमकर पैसा बिजली के नाम पर वसूला जा रहा है  जिसके कारण विद्युत वितरण कम्पनी को भी काफी नुकसान हो रहा है तो वहीं पूरे मामले की शिकायत भी विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों तक कर दी है लेकिन अभी तक उन लोगों के खिलाफ कंपनी  ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है , जिससे विद्युत वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं अब शिकायतकर्ता पूरे मामले की शिकायत लेकर विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी पूरे मामले की शिकायत करने की बात कर रहा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading