प्रदीप चौधरी। C21 मॉल के सामने मचान रेस्टोरेंट में लगी आग , रेस्टोरेंट में नहीं था फायर सेफ्टी सिस्टम, आग पर काबू पाने एयरपोर्ट से लाई गई हाईटेक मशीनमध्य प्रदेश के इंदौर शहर स्थित एक बिल्डिंग की रूफटॉप के रेस्टोरेंट में एक भयानक आगजनी की घटना हो गई। हादसे के कई घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। भयावह आग पर काबू पाने में दमकल की टीम नाकामयाब साबित हो रही है जिसके बाद इंदौर एयरपोर्ट से हाईटेक मशीन लाई गई है। इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी के लिए फायर फाइटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। फ़िलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस हादसे के बाद एक और जानकारी सामने आई है कि रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी की सुविधा नहीं थी। इससे यह कहा जा सकता है कि इंदौर प्रशासन ने हरदा की पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट हादसे के बाद कोई सबक नहीं लिया है। अधिकारियो को या सरकार को कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है या फिर कोई बड़े हादसे का इन्तेजार है । या फिर साप निकल जाये फिर लकीर पीटते रहेंगे । देख कब जागे सरकार या अधिकारी । इंदौर। आमिर खान। C21 मॉल के सामने 61 टावर के एक रूफटॉप रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई। आग लगने से पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही इसका धुआं दिखाई दे रहा था। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्टॉरेंट के भीतर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोदी और उनके कुनबे को वाम से इतना डर क्यों लगता है? नमो ग्रुप फाउंडेशन की मोर्चा टीम द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती पर तिलक और माल्यार्पण कर