उज्जैन। इंदौर। प्रदीप चौधरी. उज्जैन महाकाल मंदिर और खजराना गणेश मंदिर में गुलाल से हुए हादसे, जांच का विषय बना. की कैसेबीना केमिकल वाले गुलाल से आग लागी…!

🔸मामला: महाकाल मंदिर में हुआ हादसा को लेकर,,

🚩अभी तो यह अंगड़ाई है

पत्रकार अमूल्य जायसवाल की विशेष रिपोर्ट,,,

🔸धुलेंडी की अलसुबह महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान गर्भग्रह में हुई आगजनी की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है,उधर महाकाल भक्तों का गुस्सा सातवें आसमान पर है तरह-तरह की बातों का दौर शुरू हो चुका है, इन सबके बीच मंदिर से जुड़े जिम्मेदारों ने अब गाइडलाइन तय की है तथा उच्च स्तर के आदेशों का हवाला भी दिया है मंदिर में बाहर की सामग्री गुलाल आदि के साथ भस्मारती में श्रद्धालुओं की संख्या आदि को लेकर कढ़ाई से पालन की बात कही गई है,साथ ही मुंबई से एक्सपर्ट भी बुलाए गए हैं जो आगे से आगजनी आदि घटनाओं की रोकथाम के लिए सुझाव देंगे,वहीं मजिस्ट्रेट जांच भी बैठा दी गई है कुल मिलाकर हर बार की तरह हादसे के बाद जिम्मेदार जाग गये हैं,,

🔸(1)भस्मारती के दौरान नंदी महाराज के आगे किसी भी स्थिति में कोई भी श्रद्धालु नहीं बैठ सके इस और विशेष ध्यान दें (2) भस्मारती में गर्भ ग्रह में जिस पुजारी की पारी चल रही है,वह और कुछ सहायक ही गर्भग्रह में रहे बाकी सभी नंदीहाल में,
(3) आम श्रद्धालुओं के लिए फिर से जल पात्र लगाया जाए,,(4)मंदिर में कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाई जाए किसी एक का पट्टा खत्म करें,,,(5) पुजारियों/पुरोहित के लिए दो प्रतिनिधि की व्यवस्था थी,,अभी स्थिति यह है कि प्रतिनिधि के भी प्रतिनिधि और उनके भी सेवादार एक के पीछे 8-10 की फौज खड़ी हो चुकी है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा फैलारा तथा बटोरा करना उद्देश्य बन चुका है, ये धड़ले से मंदिर में घुस रहे हैं और व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं इन्हें देखने और रोकने वाला कोई नहीं,क्योंकि पुजारियों का इन प्रतिनिधि और उनके सहायकों पर भी वरदहस्त है,,,एक पुजारी/पुरोहित के पीछे दो प्रतिनिधि व्यवस्था फिर से कड़ाई से पालन कराई जाए,,

🔸🔥महाकाल मंदिर में आगजनी की घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं,हम जिम्मेदारों को अवगत करा दे कि पहले और आज के समय में कई तरह की परंपराओं को दरकिनार कर नई व्यवस्था बना दी गई है जिसमें शुरू से भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल और नंदी महाराज के बीच में कोई भी भक्त या अन्य नहीं बैठता था और नंदी महाराज की मूर्ति के पीछे नंदीहाल में बैठक व्यवस्थाएं थी,परंतु अब हम एक फोटो भीसाझा कर रहे हैं जिसमें नंदी महाराज से करीब 10-10 लोगों तक को आगे तक गर्भ ग्रह की दहलीज के समीप तक बैठाया जा रहा है,यह अपने आप में कितनी बड़ी लापरवाही है आखिर शिव और नदी के बीच में यह कौन लोग होते हैं जो आयें दिन भस्म आरती के दौरान बैठा दिए जाते हैं वहीं आम जनों को चलित भस्मारती में धक्के दे दे कर कार्तिक मंडपम से हड़काया जाता है,धुलेंडी की पूर्व संध्या पर महाकाल मंदिर परिसर में ही जमकर लात घुसे चले,यह कौन लोग है जो मंदिर में इस तरह की दादागिरी कर रहे हैं,आखिर देश भर में क्या मैसेज पहुंचाना चाहते हैं,साथ ही भस्म आरती के दौरान गर्भ ग्रह में मौजूदगी का भी पैमाना पुनःतयकिया जाना आवश्यक है पारी के अनुसार जो पुजारी की भस्म आरती चल रही है वो और सहायक के रूप में अन्य तीन चार कुल मिलाकर पांच लोग काफी है,अभी हो यह रहा है कि बड़े त्योहार पर भस्मारती के दौरान गर्भग्रह में पुजारी उनके प्रतिनिधि उनके सेवादार फिर मंदिर कर्मचारी मानसेवी यह सब आखिर हो क्या हो रहा है,,,
🔸🚩उधर भीड़ का हवाला देकर भक्तों को भगवान से दूर कर दिया गया सावन से गर्भग्रह में आम श्रद्धालुओं का प्रतिबंध जारी किया गया जो आज तक लगा हुआ है,अब आम श्रद्धालु भी त्राहिमाम- त्राहिमाम कर रहे हैं,कि हमें भी एक लोटा जल चढ़ने दिया जाए,पहले अल्टरनेट बाहर से एक पात्र के माध्यम से जल चढ़ाने की व्यवस्था रखी गई थी,उसे भी मनमाने निर्णय लेकर बंद कर दिया गया,वहीं रसूखदार और धन्ना सेठ आज भी जल और दूध के पात्र को स्पर्श कर बचा हुआ काम अंदर जाकर पुजारी जल चढ़कर पूरा कर देते हैं,पर आम श्रद्धालु की ओर भूल से भी कोई देखता तक नहीं,ज्यादा होता है तो धक्का देना मारपीट तक पर उतर जाना अब मंदिर में आम श्रद्धालुओं के साथ आम हो चुका है पूर्व में भी इंदौर से एक श्रद्धालु ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर गणेश मंडपम से यादगिरी के तौर पर बाबा के साथ एक सेल्फी लेना चाहा तो सिक्योरिटी गार्ड ने इस प्रकार उसकी पत्नी के सामने कलर पड़कर मंदिर परिसर में चारों ओर दौड़ाया जैसे कोई आतंकवादी पकड़ लिया हो आखिर मैसेज क्या देना चाहते हैं, कभी कोई सिक्योरिटी गार्ड श्रद्धालु से मारपीट कर रहा है,तो कोई अन्य कांड करना,,तो कभी विशेष व्यवस्था के लिए किसी कर्मचारी पर पैसे लेने के आरोप,तो कभी किसी पुजारी से जुड़े व्यक्ति पर पैसे लेने के बाद विशेष दर्शन व्यवस्था नहीं होने का आरोप, तो कभी दलालों पर मंदिर के नाम पर पैसे लेकर विशेष दर्शन व्यवस्था न होने का आरोप, कभी होटल लाज वाले श्रद्धालुओं की ऑनलाइन बुकिंग कर यहां पहुंचने पर रूम ना देने की खबर,कभी पब्लिक ट्रांसपोर्टर द्वारा श्रद्धालुओं से ठगी की खबर आखिर यह सब हो क्या रहा है,,,
🔸यहां बड़े-बड़े जिम्मेदारों की फौज उज्जैन में तैयार है यह सब आखिर क्या व्यवस्था कर पा रहे हैं सवाल अपने आप में जायज है,,देवालयों में धार्मिक तथा पारंपरिक परंपराओं से हटकर जो मनमानी आधुनिकरण भव्यता कि नई परिपाटी शुरू हुई है यह सब मूर्तियों में विराजित शक्तियां देख रही है उन्हें यह बिल्कुल भीपसंद नहीं आ रहा है,महाकाल की तरह धुलेंडी पर इंदौर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भी गुलाल उड़ानें के दौरान आरती का दीपक अचानक भपक गया था,वह तो गनीमत रहीकि कोई हादसा नहीं हुआ,लगातार ईश्वर समय-समय पर संकेत देते आए हैं इससे पूर्व भी महाकाल में नागचंद्रेश्वर मंदिर के लिए अस्थाई लोहे का पुल बनाया जा रहा था जिसमें गैसवेल्डिंग आदि से आग भपकी थी तथा कर्मचारी झुलसा था,आज तक क्या जांच में सामने आया किसी को कुछ नहीं पता,,महाकाल मंदिर के चारों ओर फुटकर व्यापारियों ने रोड पर दुकान लगाकर कब्जा कर रखा है,
कोट मोहल्ला चौराहे से महाकाल मंदिर जाने और रोड की तो स्थिति यह है कि दुकाने 10 फीट तक बाहर लगा ली गई,कसर रहीं तो रोड केबीच में भी दुकान संचालित हो रही है और दोनों ओर से श्रद्धालुओं के लिए पगडंडी जैसा रास्ता बचा है,मंदिर के चारों ओर नशेड़ी तत्व और ज्यादातर फुटकर दुकानों पर अपराधिक प्रवृत्ति के लोग मौजूद है जो कभी कंपटीशन के चक्कर में आपस में चाकू मारते हैं तो कभी श्रद्धालुओं को मारते हैं, तो कोई मंदिर के बाहर दुकानदारों से उगाई कर खुद की वाह वाही लूटने के लिए मंदिर के बाहर ही कार्यक्रम कराते हैं,रास्ता रोकते हैं कहने वाला कोई नहीं,और इन्हीं लोगों का मंदिर के अंदर हस्तक्षेप इतना बढ़ गया है कि किसी पुजारी का भी क्या होगा,
यह व्यक्ति सुबह भस्मारती के समय मंदिर में पुजारी की तरह सारे काम करते नजर आता हैं,यह सब मंदिर के जिम्मेदार,स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम किसी को नजर नहीं आता,कुछ दिनों की कार्रवाई करफिर यह दुकान लग जाती है मंदिर केअंदर से लेकर बाहर तक अव्यवस्थाओं का बोलबाला है,कुल मिलाकर मंदिरों को पैसा कमाने की एटीएम मशीन ना बनाया जाए,सुगम दर्शन व्यवस्था,,
कम से कम लोगों बेरी गेट्स मेंघुमाया जाए और जल अर्पित करने के लिए 8 से 10 स्थानों पर पात्र लगाया जाए तथा ऐसी व्यवस्था की जाए कि आगे चलकर सभी पात्रों का जल एक बड़े पाइप के माध्यम से बाबा महाकाल का अभिषेक हो सके,आगामी समय में व्यवस्था सुधारने निकले हो तो अब यह भी किया जाए क्योंकि आम भक्तों की भक्ति से ही देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं उन्हें किसी प्रकार की लाप लपेट,भव्यता से कोई लेना देना नहीं,भोले तो भक्तों के भाव को ही सबसे ऊपर मानते हैं व्यवस्था सुधारने निकले हो तो उक्त बिंदुओंपर भी ध्यान देना आवश्यक है,,क्योंकि मंदिर के लाखों रुपए हर माह सुरक्षा व्यवस्था,कर्मचारियों की तनख्वाह आदि अन्य चीजों पर खर्च हो रहे हैं वहीं तमाम जिम्मेदार गले-गले तक चापलूसी में लगे हैं तथा अपने नंबर बढ़ाने की हर किसी को चिंता है इसीलिए रौबदार,रसूखदार और धन्ना सेठों के आगे पीछे मंदिर में मंडराते रहते हैं आम श्रद्धालु अपने आप को ठगा महसूस करता है तथा अनेक प्रकार की भावनाएं उज्जैन से लेकर अपने-अपने गन्तव्य की ओर लेकर जाता है,रहा सवाल उज्जैन की आम जनता का तो उनकी स्थिति आज यह हो गई है कि बिना रसूख वाले को यही डर सताता है कि कोई मिलने वाला या मेहमान उज्जैन आए और महाकाल दर्शन का हमसे ना बोल दे,
क्योंकि उन्हें मंदिर की चप्पे चप्पे की अव्यवस्थाओं की जानकारी हो चुकी है,,,अब यह स्थिति हो गई है राजाधिराज बाबा महाकाल की नगरी में रहने वाली आम प्रजा जान की,, इन सब की वजह पूरी फौज ऊपर से लेकर ग्राउंड जीरो तक जिम्मेदार है सब अपनी-अपनी रोटी सेकने में लगे हैं और इसी वजह से ऐसी दिव्य और अलौकिक स्थान की आए दिन नेगेटिव व्यवस्था सामने आती है,, आए दिन कुछ ना कुछ न होने वाली बातें हमारे सामने आती रहती है तब संबंधित जिम्मेदार को सीधे अवगत करा दिया जाता है,परंतु जब पानी सर से ऊपर जाता है तो कलम चलने पर मजबूर हो जाती है,,,

भस्म आरती में घायलों की जानकारी


_______________________________________

इंदौर के खजराना मंदिर में भी गुलाल फेंकने से दीपक में आग भड़की..यहां हादसा टला

विशुद्ध रूप से इन गुलाल और रंगों में केमिकल मिला है
जिसे हर्बल बताकर बेचा जा रहा।  सतर्क रहें सावधान रहें।


इंदौर के खजराना मंदिर में भी गुलाल फेंकने से दीपक में आग भड़की..यहां हादसा टला।                                                     इसी तरह आज उज्जैन में महाकाल मंदिर में भी गुलाल फेंकने पर दिपक ने आग पकड़ ली है

महाकाल क्यों हुए नाराज क्यों दी इतनी बड़ी सजा..!

गर्भगृह की चांदी की परत को कलर से बचाने के लिए डाले गए पर्दे ने पकड़ी थी आग।
आज सुबह हुई अग्नि दुर्घटना में घायलों को अरविंदो हास्पिटल में भी भर्ती कराया गया है।
खबर यह भी है कि….

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में आज आगजनी की घटना के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुपुत्र वैभव और पुत्री डॉक्टर आकांक्षा भी नंदीहाल में भगवान महाकाल की आराधना कर रहे थे…

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हुए। महाकाल मंदिर में हुए हादसे में घायल पुजारी और भक्त गण के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानेंगे। उल्लेखनीय है कि आज सुबह हुई अग्नि दुर्घटना में घायलों को अरविंदो हास्पिटल में भी भर्ती कराया गया है।

13 पुजारि मामूली रूप से झूलसने की सूचना.
कपूर आरती के दौरान लगाए गए फ्लेक्स ने आग पकड़ी
आरती के दौरान अफरातफरी का माहोल,,
पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था दुरुस्त की

होली पर्व पर आज सुबह महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। गर्भगृह में अचानक आग भभक उठी, जिसमें 13 लोग झुलस गए। पण्डे, पुजारी और सेवक चपेट में आए हैं।
कुछ लोगों को इंदौर रेफर किया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रोज सुबह होने वाली भस्मारती में आज सुबह भी होली का अपार उत्साह था। बड़ी संख्या में दर्शनार्थी इस खास दिन भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल होने पहुंचे थे। भगवान के साथ भक्त होली खेलने पहुंचे थे। इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी और रंग और गुलाल उड़ाने की होड़ मच गई। इसी दौरान आग भभक उठी। बताया जा रहा है गुलाल के कारण आग भभकी और देखते ही देखते गर्भगृह में फेल गई।

मुख्य पुजारी परिवार के पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, पुजारी शिवम, आनंद पांडे, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, कमल जोशी, चिंतामन गेहलोत आदि घायल हो गए। कलेक्टर ने सिंह ने बताया हमारी पहली प्राथमिकता सभी का उपचार कराना है। उन्होंने भी प्रारंभिक तौर पर गुलाल के कारण आग लगने की पुष्टि की है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading