इंदौर में काफ़ी लम्बे समय से रेती के डम्परों से सर्विस रोड प्राभावित था पालदा क्षेत्र का यातायात। रेती के डंपरों की वजह से काफ़ी लंबे समय से देवगुराडिया से तीन इमली तक का यातायात प्रभावित हो रहा था, जिससे आये दिन जाम व दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती थी। सर्विस रोड पर डंपरों के खड़े होने से रहवासी और आमजन मानस परेशान थे। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए रेती व्यापारियों से बात कर, सुव्यवस्थित डंपर को खड़े करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस विषय पर कमेटी ने संज्ञान लेते हुए, दुधिया के पास जगह देखी। रेती मंडी व्यापारियों से चर्चा के दौरान यह तय हुआ कि अब नई जगह से मंडी का संचालन किया जाए। इसे लेकर कलेक्टर इन्दौर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कुमार अग्रवाल ने रेती मंडी एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ नई जगह का निरीक्षण भी किया। दिनांक 15 फरवरी 2024 को इसे नेमावर रोड पर दूधिया के सामने नए परिसर में शिफ्ट किया गया। रेत के डंपरों के नई जगह पर शिफ्ट होने पर बाईपास सहित देवगुराड़िया से लेकर तीन इमली तक का यातायात सुगम हुआ, जिसकी रहवासियों व जिम्मेदार नागरिकों ने सराहना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑपरेशन क्लीन ऑफ माइंड अभियान निरंतर जारी… क्या नकुल कमलनाथ लोकसभा चुनाव छिंदवाड़ा से लड़ेंगे, और किस पार्टी से बीजेपी,कांग्रेस.?