रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य समिति ने कोरबा से पार्टी की राज्य समिति सदस्य धनबाई कुलदीप को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने, पार्टी में गुटबाजी करने, कटघोरा विधान सभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने तथा पार्टी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। माकपा राज्य सचिव एम के नंदी ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कांकेर जिले से पार्टी के पूर्व राज्य समिति सदस्य बासुदेव दास को भी पार्टी अनुशासन भंग करने तथा पार्टी से निष्कासित लोगों के साथ मिलकर गुटबाजी और पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

माकपा नेता एम के नंदी ने बताया कि धनबाई कुलदीप और बासुदेव दास के निष्कासन की पुष्टि पार्टी की केंद्रीय समिति ने कर दिया है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading