तहसीलदार को शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं..?

इंदौर । बेटमा। अवैध कॉलोनी हो या वैध कॉलोनी देपालपुर विधानसभा में माफियाओं का हर जगह बोलबाला है राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहे यह माफिया गरीब कमजोर और असहाय लोगों को निशाना बनाकर उनका खून चूसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि राजनीतिक संरक्षण और अधिकारियों के संरक्षण ने इन्हें खुली छूट दे दी है। बेटमा की बसंत विहार कॉलोनी जिसे बेटमा के कांग्रेस नेता द्वारका शारदा और इंदौर के कॉलोनी नाइजर विधि मिश्रा के द्वारा काटी गई और भोली भाली जनता को लूटने के लिए बड़े बड़े सपने दिखा कर प्लाट बेचा दिए गए पर कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उन पीड़ित प्लाट धारकों को अभी तक वहां अपने सपनों का घर बसाने की परमिशन नहीं दी गई ।

कांग्रेस नेता द्वारका शारदा

अपना अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए कोई ठेला लगाता तो कोई कंपनी में काम करने जाता जो मुश्किल से महीने का 8 या 9 हजार रुपए कमाते हैं और किराए के मकान से निजात पाने के लिए अपने बीबी, बच्चों का पेट कट-कट कर जो जमा पूंजी इकट्ठा की थी, उसे कॉलोनी नाइजर विधि मिश्रा के झूठे आशियाने के दावों की आस में दे दी की उनका भी खुद का घर होगा पर कई वर्ष इंतजार के बाद भी घर का ख्वाब सिर्फ ख्वाब ही रहे जाने के बाद जब पीड़ित प्लाट धारक ने न्याय पाने की आस में तहसीलदार को शिकायत की पर शिकायत के महीनो बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई । सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेता द्वारका शारदा और उनके भाई एडवोकेट अशोक व अभिषेक शारदा के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है फिर भी अधिकारियों व शासन प्रशासन से तथ्य छुपा कर कॉलोनीनाईजर विधि मिश्रा व कांग्रेस नेता द्वारका शारदा द्वारा यह कालोनी काटी गई है भोले भाले लोगों को यह प्लांट बेचकर उन्हें फंसा दिया गया है । अगली खबर में कॉलोनी को लेकर और भी कई हैरत अंगेज करने वाले खुलासे किए जाएंगे ।।

कॉलोनी नाइजर विधि मिश्रा



पीड़ित मकान का किराया और लोन की किस्त दोनों चुका रहे

पीड़ित प्लाट धारकों ने किराए के मकान से निजात पाने के लिए प्लांट खरीद कर अपने पास जमा पूंजी देकर बाकी लोन करवा लिया अब पीड़ित प्लाट धारक लोन की किस्त भी चूका रहे और किराए के मकान का किराया भी। दोनों ओर से डबल मार खा रहे पीड़ित प्लाट धारक किससे न्याय की उम्मीद करें जब हर कोई बेईमान हो ।
इस विषय में देपालपुर भाजपा विधायक मनोज पटेल से चर्चा करने के लिए उनको फोन लगाया गया तो उनके पिए गणेश मिश्रा द्वारा सारी बातों को सुन समझ कर विधायक मनोज पटेल से बात करवाने को कहा गया एवं इस विषय में जब सांसद शंकर लालवानी से बात करने के लिए फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया ।।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading