इंदौर। “N फॉर नम्बर प्लेटस” पाठशाला में छात्रों ने जाना, एचएसआरपी, आरसी, डीएल, पीयूसी का मतलब भी.
इंदौर यातायात पुलिस स्कूलों में ट्रैफिक अल्फाबेट्स कैलेंडर वितरित कर ट्रैफिक नियम के बारे में बच्चो को बता रहें।




पहले ट्रैफिक अल्फाबेटस कैलेंडर तैयार किये गए और अब ट्रैफिक अल्फाबेटस में यातायात के विभिन्न पहलुओं को संग्रहित किया गया है। यातायात पुलिस के द्वारा ट्रैफिक अल्फाबेट्स कैलेंडरों को यातायात के नियमो के प्रचार-प्रसार हेतु शहर के स्कूलों में वितरित किये जा रहे है।
शासकीय हाई स्कूल पिपलियाहाना में इसी क्रम में “ट्रैफिक की पाठशाला” लगाई गई। यातायात पुलिस की टीम ने बहुत ही रोचक तरीके से ट्रैफिक अल्फाबेट्स को सिखाया।
छात्रों को एन फ़ॉर नम्बर प्लेट्स व हाई सेक्युरीटी नम्बर प्लेट्स के बारे में बताया गया।

किस रंग में कोन सी नंबर प्लेट, क्या है मतलब….

● सफेद नंबर प्लेट- प्राइवेट वाहनों में सफेद नंबर प्लेट का इस्तेमाल होता है।

● पीली नंबर प्लेट- व्यवसायिक वाहन चालकों को पीले रंग की नंबर प्लेट लगाने का अधिकार है।

● हरे रंग की नंबर प्लेट- इलेक्ट्रिक वाहन मालिक हरे रंग की नम्बर प्लेट से गाड़ी चला सकते हैं, हरे रंग पर सफेद से नम्बर हो तो प्राइवेट इलेक्ट्रिक व्हीकल और यदि पिले से अक्षर लिखे हो तो कमर्शियल इलेक्ट्रिक व्हीकल है।

● काली नंबर प्लेट- किराये के कार चालक आमतौर पर पीले अक्षरों वाली काली नंबर प्लेट वाले वाहन चलाते हैं। जैसे ज़ूम कार

● लाल रंग की नंबर प्लेट- लाल रंग की नंबर प्लेट पर सफेद अल्फा-न्यूमेरिक नंबर लिखे होते हैं। इसका इस्तेमाल, बिल्कुल नई कारों पर किया जाता है और इसे आमतौर पर वाहन निर्माता या डीलर जारी करते हैं।

● नीला नंबर प्लेट- विदेशी प्रतिनिधि या राजदूत सफेद अल्फा-अंकों वाला नीला नंबर प्लेट का उपयोग कर सकते हैं।

● ऊपर की ओर इशारा करने वाले तीर के साथ नंबर प्लेट- सैन्य अधिकारियों को ही ऐसे वाहन चलाने की अनुमति है। ऐसी गाड़ियों के नंबर प्लेट पर ऊपर की ओर इशारा करने वाला तीर होता है।

● भारत के प्रतीक’ के साथ लाल रंग की नंबर प्लेट- भारत के राष्ट्रपति या संबंधित राज्यों के राज्यपाल ‘भारत के प्रतीक’ के साथ लाल रंग के प्लेट का उपयोग करते हैं।

वही इसके साथ छात्रों को आरसी- रजिस्ट्रेशन प्लेट, डीएल- ड्राइविंग लाइसेंस, पीयूसी- पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के बारे में भी विस्तार से बताया गया । जिसे बड़ी ही उत्सुकता के साथ यातायात के नियमो को ना सिर्फ जाना बल्कि अपने पैरेंट्स को भी प्रेरित करने का वादा किया। पाठशाला के दौरान यातायात के आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा से बच्चो ने प्रश्न भी किये जिनकी जिज्ञासाओं को दूर किया।

इस दौरान शासकीय हाई स्कूल पिपलियाहाना इंदौर का स्टाफ सीमा सोमानी (एसपीसी नोडल), संध्या यादव नीता जावनजड, आरती तिवारी, उमा पाठक, हरेंद्र राज बिल्लौर, संदीप जैन, अलका पवार आदि उपस्थित रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading