इंदौर। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना कल सुबह से शुरू होने वाली है। वहीं ओपनियन पोल में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर प्रत्याशियों के समर्थक अपने प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा पाठ और अखंड रामायण का पाठ भी करवा रहे हैं। इंदौर की सबसे बड़ी उम्मीदवारो की सीट विधानसभा एक के लिए भाजपा समर्थकों ने रामायण का पाठ आयोजित किया जा रहा। जहां कैलाश विजयवर्गीय खुद भी शामिल हो कर आरती की । इंदौर में 17 नवंबर को हुए मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों का पूरे प्रदेश की जनता को बेसब्री से इंतजार है। प्रत्याशियों का भाग्य ई वी एम (EVM ) मशीनों कैद है। वहीं एक ओर जहां 30 नवंबर को अलग अलग मीडिया फर्म की और से जारी ओपिनियन पोल में भाजपा बढ़त बनाए हुए नज़र आई है। वहीं भाजपा के समर्थक और कार्यकर्ता अपने नेताओं की जीत के लिए भगवान की शरण में पहुंच रहे। ताजा मामला इंदौर विधानसभा एक का है, जहां पंचकुईया स्थित श्री राम मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा एक से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के समर्थकों ने अखंड रामायण पाठ कर भगवान से जीत की कामना की। इस कार्यक्रम में शामिल होने कैलाश विजयवर्गीय खुद शामिल हुए और मंदिर में साधु संतों के साथ मिलकर हवन और पूजन कर आरती में शामिल हुए और अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया।

इस दौरान संत रामगोपाल दास महाराज, सावन वर्मा, जयदीप जैन, कपिल शर्मा और पार्षद संध्या यादव भी शामिल रही। इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि समर्थकों की इस मंदिर में आस्था है जहां सभी ने मिलकर पूजन किया और में सौभाग्य शाली हूं कि रामायण पाठ के आरंभ में मैं शामिल हो पाया हमारी भगवान राम में आस्था है और पार्टी की जीत निश्चित है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading