खरीद फरोख्त कर सत्ता में काबिज हुई भाजपा- रमाशंकर सिंह त्योंथर/ चुनावी सरगर्मी तेज होते ही त्योथर विधानसभा में इस समय आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के त्योथर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गये रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता से रूबरू होते हुए अपना समर्थन मांगा तथा उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व चुनाव में आप सबके आशीर्वाद से सत्ता में तो काविज हुई थी लेकिन भाजपा ने खरीद फरोख्त करके सत्ता में काबिज हुई। जनता ने भाजपा को नकार दिया था लेकिन जालसाजी करके सत्तासीन हुई अब जनता इसका करारा जवाब देगी क्योंकि प्रजातंत्र मे जनता ही जनार्दन होती है राजा को रंक और रंक को राजा बनाती है मध्यप्रदेश विधानसभा का विगुल बज चुका है श्री रमाशंकर सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा के शासन काल में ब्यापम जैसे घोटाले हुए जहां पर पैसे लेकर नौकरियां बांटीं गई है यह बात किसी से छिपी नहीं है जनता सब जानती है त्योथर विधानसभा क्षेत्र आज भी अपने विकास की बाट जोह रहा है पूर्व विधायक स्वर्गीय मेरे पिता श्रीं रामलखन सिंह ने जो विकास अपने समय में किए हैं आज भी त्योथर उसी विकास पर खड़ा है और त्योंथर विधानसभा विकास की बाट जोह रहा है जो भी विद्यालय पुल और सड़कें आज क्षेत्र में दिखाई पड़ रही है चाहे बरहौपार का पुल हो, चाहे सितलहा टमस नदी का पुल रहा हो चाहे त्योथर जैसे नगर में कन्या विद्यालय का निर्माण कार्य रहा हो, आप सब के सामने है यदि त्योथर की जनता अपना आशीर्वाद और वोट देकर मुझे विधायक बनाकर प्रदेश में भेजने का काम करती है तो त्योथर के विकास के रूके पहिया को आगे लेकर जाऊंगा। और आप सब के विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करुंगा, स्वर्गीय विधायक श्री रामलखन सिंह के अधूरे विकास के सपने को भी पूरा करने का प्रयास करुंगा। त्योथर विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल आपूर्ति, विजली जैसी समस्या को हल करने का सार्थक प्रयास करने का भरपूर प्रयास करेंगे। आपको बता दे कि इस समय कांग्रेस प्रत्याशी का पश्चिमांचल और पूर्वांचल क्षेत्र हो जोरदार प्रचार-प्रसार चल रहा है जहा पर कांग्रेस पार्टी को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुढ़ कांग्रेस प्रत्याशी कपिध्वज सिंह भइया साहब ने कार्यकर्ता बैठक कर आगामी चुनाव संबंधी की चर्चा। सेमरिया बीजेपी प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक द्वारा गांव गांव में जनसम्पर्क कर जनता जनार्दन से मतदान करने का मांगे आशीर्वाद।