इंदौर । प्रदीप चौधरी। इस परेड के आयोजन में मुख्य रूप से अतिथि मध्य प्रदेस पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना शामिल हुए। डीजीपी को नवारक्षको ने कदम से कंदम मिलाते हुए धीरे चाल में परेड करते हुए मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। हमारे देश को आगे बढ़ाने में बेटियों की भी बड़ी भूमिका हमेशा से रही है। आज अपने प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद पुलिस ट्रेनिंग कालेज में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी यह पासिंग आउट परेड 76 वी बेच की थी इस बेच मे नवारक्षक 1119 महिलाएं तथा 128 पुरुष थे कुल 1247 नव आरक्षक की यह बेच थी। इस आयोजन में डीजीपी की अध्यक्षता में पासिंग आउट परेड हुई डीजिपी सुधीर कुमार सक्सेना ने इस आयोजन में पहुचकर परेड का निरीक्षण भी किया था तो वही सभी नव आरक्षकों ने एक साथ अपने कदमो को मिलाकर धीरी चाल में मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में सभी नव आरक्षकों को संबोधित करते हुए पहले सभी अपना प्रशिक्षण पूरा कर चुके नवारक्षक को बधाई दी तो डीजीपी सक्सेना ने कहा कि आप के सामने अलग अलग अपने कार्य करने में चुनोतियाँ भी आएगी तो हमे कभी पुरुष से कम नही समझना है डीजीपी सक्सेना ने कहा की जिस प्रकार से आप पुलिस से अपेक्षा रखते हैं वैसे ही आपको भी थानों पीड़ित के प्रति व्यहार रखना है। तमाम जानकारियां डीजीपी ने आज अपने संबोधन से नव आरक्षकों को दी तो वही परेड को संचालित करने वाली महिला नव आरक्षकों को डीजीपी ने सम्मानित भी किया। इस आयोजन के समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि आज अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 1247 नव आरक्षक फील्ड में जा रहे है यह शानदार भव्य परेड हमारे नवारक्षको ने प्रदर्शित की जिसके लिए में पुलिस ट्रेनिंग कालेज की पुलिस अधीक्षक यांग चेन भूटिया को डीजीपी ने बधाई भी दी आज के इस आयोजन में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे तो वही इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरन्द्र देऊसकर जिले के आई जी राकेश गुप्ता पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की एसपी यांगचेंन डोलकर भूटिया वह तमाम अधिकारी आयोजन में शामिल हुए थे तो वही नव आरक्षक महिलाओं ने अपने अलग-अलग हैरतअंगेज कर्तव्य दिखाकर पुलिस अधिकारियों का दिल जीता। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त संभाग इंदौर की ट्रैप कार्यवाही। विपुस्था इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ रूपए की धोकाधड़ी करने वाली एक महिला को गुजरात से गिरफ्तार किया.