प्रदीप चौधरी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ रूपए की ठगी करने वाली महिला को गुजरात से गिरफ्तार किया। महिला आरोपी ने सोनल कल्टीवेशन कंपनी के माध्यम से जीरे का व्यापार करने के नाम से कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर रूपए लिए उसके बाद महिला ने अपना मोबाईल बंद कर लिया और फरियादी से सम्पर्क तोड़ दिया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गुजराज से गिरफ्तार किया। इंदौर क्राइम ब्रांच ने फरियादी की शिकायत पर जीरे का व्यापार करने के नाम पर महिला रूपल मवानी निवासी गुजरात ने अपनी कंपनी “सोनल कल्टीवेशन” के बैंक खाते में फरियादिया से ब्रोकर म्हस्के एंड संस के माध्यम से 01 करोड की राशि डलवाई और फरियादियां को जीरा सप्लाई नहीं कियाऔर पुलिस को जीरा सप्लाई संबंधी कूटराचित दस्तावेज महिला द्वारा देकर पुलिस जांच को गुमराह करने का प्रयास किया।।। पुरे मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला की महिला द्वारा दिए गए जो दस्तवेज महिला ने दिए थे वो जांच में झूठे तथा कूटरचित पाए गए, जिस पर पुलिस ने .रूपल मवानी निवासी सूरत गुजरात, के द्वारा फरियादिया के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की तथा पुलिस को गुमराह किया जाने पर आरोपी रूपल के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में 420 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी रूपल मवानी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम इंदौर लेकर आई हे फिलहाल अब पुलिस पुरे मामले में आरोपी रूपल से पूछताछ कर रही हे…. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कालेज में 76 वी बेच की आज पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी। सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ कलेक्ट्रेट रीवा पहुचकर राष्ट्रवादी भारत पार्टी के प्रत्यासी अविनाश शुक्ला ने दाखिल किया नामांकन पत्र।