शुभ चिंतकों ने दी बधाई।

डभौरा। कुशमेन्द्र सिंह। बैतूल संस्कृति सेवा समिति और मणिकर्णिका समिति के द्वारा 24 सितंबर 2023 को बैतूल में स्व.नेहा की स्मृति में बैतूल जिले के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बसंत श्रीवास्तव,एडवोकेट नीरजा  सहित कई समितियो के आयोजन में 29 लोगो को जिन्होंने सामाजिक बदलाव हेतु देश में अपने हुनर से सफलता अर्जित की है और आगे बढ़ी है उन महिलाओ, बेटियो को चिन्हित कर सम्मानित किया।
जिसमे अपने भाषा में हस्तलिखित समाचार निकलता है तथा फोटो कापी होकर विंध्य में 25 हजार लोग पढ़ते है बाहिनी दरबार वंचित पीड़ित महिलाओ का एक स्वेक्षिक मंच है जिसे विवेचना सिंह यादव के द्वारा बघेली भाषा में महिलाओ को समय समय में प्रशिक्षित कर हजारों महिलाओ को जागरूक कर तैयार किया जाता है जो आज हस्तलिखित अखबार बन गया।
जिसे एक मासिक बुलेटिन के रूप जाना जाता है हस्तलिखित अखबार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, उतराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, विहार, उड़ीसा के लोग जानने लगे और पढ़ने लगे है जिसे एमपीपीएससी परीक्षा में प्रश्न उत्तर में शामिल किया गया है। और देश भर के चैनलो अखबारों ने लिखा भी गया है जिसे जानकर बैतूल संस्कृति सेवा समिति की टीम ने विवेचना का नाम तयकर 24 सितंबर 2023 को बैतूल के कलेक्टर और सासंद सहित आयोजन कर समिति मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित किया।
विवेचना सिंह यादव ने अपने सराहनीय कार्य से विंध्य का नाम रोशन किया है ।
उनके सम्मानित होने पर जिले के सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी लोगो में रजनीश कुशवाहा  भरोसा सेवा समिति सिरमौर, नीलू दहिया दुलहरा, डा. रविंद्रनाथ यादव, डा. के के यादव, दिनेश यादव, सकुंतला  वर्मा, जन्मावती साकेत, रीता बौद्ध, एमबी सिंह,संभू सिंह, ममता प्रजापति, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विनीता विभा वर्मा,राजेश यादव उनके माता पिता  श्रीमती उषा सिंह,जगदीश सिंह यादव सहित साहित्य जगत के साथियों ने खुशी व्याप्त की है।
इस गरिमामय कार्यक्रम में लॉयन परमजीत सिंह बग्गा, संदीप गुप्ता, ब्रम्हदेव कुबड़े, वरिष्ठ पत्रकार मयूर भार्गव, मीरा एंथोनी, संगीता घोडक़ी, विवेक शुक्ला, राजेश शुक्ला, संजय शुक्ला, धीरु शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, डॉ मुकेश वागद्रे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अब 29 बेटियां अपने नाम के साथ उपनाम मणिकर्णिका लिख सकेगी।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रतिभाशालियों का सम्मान किया गया। इस वर्ष करीब 100 वर्ष वयोवृद्ध समाजसेवी शकुन्तला भाटिया एवं 5 वर्ष की पर्वतारोही प्रिशा, वयोवृद्ध समाजसेवी माया दुबे, ओमवती विश्वकर्मा लगातार पांच बार पार्षद आमला, नन्हीं पर्वतारोही-प्रिशा लोकेश निकाजू, इंडियन हॉकी टीम की खिलाड़ी-दिव्या ठेपे, कृषि वैज्ञानिक केविके बैतूल बाजार डॉ मेघा दुबे, मिसेज फारेवर स्टार इंडिया डॉ चंचल मेश्राम, को-फाउंडर बहिनी दरबार-विवेचना सिंह, टीआई थाना भैंसदेही-अंजना धुर्वे, बैतूल बाजार थाना प्रभारी बबीता धुर्वे, लोक कलाकार-प्रीति धुर्वे, मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग-श्रुति गौर तोमर, भजन गायिका-रश्मि प्रधान, समाजसेवी-कविता मालवी, सरपंच बस्तरा माल डिडोंरी सोनम मरावी,मिसेज फारेवर स्टार इंडिया डॉ चंचल मेश्राम, सीएचओ केकडिय़ाकला-रीना इवने, राईटर एवं एडव्होकेट- सुनिता अम्बुलकर, दिव्यांग सब्जी व्यवसायी रामवती वट्टी, नेशनल लाठी प्लेयर वोंशिका माहेश्वरी, युवा उद्यमी श्रेया शुक्ला, मेकअप, नेल एवं हेयर आर्टिस्ट कशिश तातेड़, रेन्बो चॉकलेट एवं केक संचालक रश्मि भार्गव, ईएम हुसैन पेट्रोल पम्प संचालक फरीदा हुसैन, गोल्ड मेडलिस्ट डेंटल सर्जन डॉ श्रेया श्रीवास्तव, जिले की पहली मुस्लिम सीए सानिया अली, शिक्षा के लिए नवाचार करने वाली प्राथमिक शाला रामजीढाना की शिक्षिका कमला दवंडे, एलएफएस स्कूल की शिक्षिका जैनब कुतबी एवं जिला अस्पताल में पदस्थ सीनियन लेब टेक्रिशियन एवं ब्लड बैंक इंचार्ज पदमा पंवार को मणिकर्णिका सम्मान से नवाजा गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading