NEWS NATIONAL W🌎RLD के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। https://whatsapp.com/channel/0029Va9UdxTJZg40vhZEsH47 इंदौर । प्रदीप चौधरी। हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा दोनों में महिला आरक्षण विधेयक 2023 (128वाँ संवैधानिक संशोधन विधेयक) अथवा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया। यह विधेयक लोकसभा, राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिये एक-तिहाई सीटें (33%) आरक्षित करवाता है। इस ऐतिहासिक निर्णय को अपना समर्थन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ।(दिनांक 26/9/23 ) को जिला न्यायालय परिसर में पैदल रैली का आयोजन किया। जिसमें सभी अधिवक्ता मातृ शक्ति द्वारा बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भारत सरकार का आभार मानकर धन्यवाद प्रेषित किया । अधिवक्ता वर्षा-प्रवीण शर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिला हित मे मिल का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम नारी शक्ति को ओर भी सदृढ़ कर उनके सांथ न्याय करता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर को डेंगू मलेरिया मुक्त बनाने के लिये जागरूकता रथ रवाना किया । बच्चों से भरी हुई स्कूल बस झोपड़ी में घुसी। जनहानि की कोई सूचना नहीं।