रीवा/ युवाओं को देश का भविष्य कहा जाता है और जब वही युवा सामाजिक दायित्व का बोध करने लगे तो निश्चित ही एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने वाले संगठन युवा एकता परिषद के संस्थापक युवा आइडल स्वर्गीय सचिन द्विवेदी बेउहर भैया की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिसमें सर्वप्रथम युवा एकता परिषद द्वारा पंडित यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन मूकबधिर विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया,इसके बाद पंडित यमुना प्रसाद शास्त्री की की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात युवाओं ने अपने आइडल बेउहर भैया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्वरांजलि के माध्यम से आत्मीय श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसी कड़ी में दिव्यांग बच्चे बच्चियों को वस्त्र वितरित किए जाने के उपरांत बैठाकर भोजन कराया गया।
वहीं अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र होने के नाते विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू विभाग में बेउहर भैया का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एमएसडब्ल्यू के विभागाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा,सुनित द्विवेदी,डाॅ. प्रीतम सिंह,डाॅ. शशांक पाण्डेय,अमन शुक्ला आर्यन,छात्र नेता अंबुज पाण्डेय व छात्र उपस्थित रहे। युवा एकता परिषद के मुखिया पंडित सचिन शर्मा सूर्या ने बेउहर भैया को याद करते हुए कहा की मरना तो एकदिन सबको है पर जब तक जीवित हैं अपने संबंधों व उसके मूल्यों को समझते हुए उसे निभाने की विशेष आवश्यकता है। मित्रता का संबंध स्वहित पर नहीं बल्कि परहित पर चलता है। बेउहर भैया जैसे मित्र दोस्ती के लिए एक मिसाल हैं जिनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। बेउहर भैया की पांचवी पुण्यतिथि पर सभी वक्ताओं ने बेउहर भैया द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन परिषद के संभागीय मीडिया प्रभारी आनंद शुक्ला अनंत ने किया। इस दौरान युवा एकता परिषद के मार्गदर्शक मंडल से नरेन्द्र द्विवेदी दादू,शनिभक्त डाॅ प्रदोष राजन,सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह,यातायात सूबेदार अखिलेश कुशवाहा,क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष मोहनलाल शुक्ला,सुर संग्राम विजेता रघुवीर शरण श्रीवास्तव,गीतकार नीलेश श्रीवास्तव,समाजसेवी अविराज,नेत्रहीन विद्यालय के प्राचार्य राम उदय तिवारी,शिक्षक शंकर मिश्रा,नितिश तिवारी,मूकबधिर विद्यालय के प्राचार्य सुभाष शर्मा,राकेश मिश्रा,गीतकार नीलेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के संयोजक सूर्यप्रकाश द्विवेदी ने बेउहर भैया को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा की हम सब एक ऐसे युवा आइडल की याद में प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर कहीं ना कहीं ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिन्होंने गनसेवा का बेड़ा उठाते हुए हम सब युवाओं का मार्ग प्रशस्त किया। जिनके अद्वितीय कार्यों को याद करने के लिए लिए प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर दान दक्षिणा के साथ ही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। क्योंकि अपने छोटे से जीवनकाल में बेउहर भैया ने जनसेवा करते हुए हम सभी युवाओं को प्रेरणा देने का काम किया है। कार्यक्रम में युवा एकता परिषद के संरक्षक पंडित सचिन शर्मा सूर्या,शिव कुशवाहा,अंबुज पाण्डेय,सूर्यप्रकाश द्विवेदी,अमर पासी,आनंद शुक्ला अनंत,डाॅ. अमित पाण्डेय,शिव पाण्डेय दीपू,निखिल शुक्ला,मोहित तिवारी,अमन शुक्ला,सतेन्द्र तिवारी,रिषभ पाण्डेय,आदर्श पाण्डेय,सोनू तिवारी,दीपेश द्विवेदी,भानू प्रताप सिंह,शुभम तिवारी,अमन मिश्रा,राहुल पाण्डेय,अशोक मिश्रा,ह्रदेश मिश्रा गोलू,राकी कुशवाहा,दीपेन्द्र द्विवेदी,शिवम समदरिया,नितिन मिश्रा,विवेक शर्मा व शशांक मिश्रा समेत अन्य युवा कार्यक्रम में शामिल रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading