सह प्रभारियों का होगा अलग-अलग 6 जगहो में भव्य स्वागत – चक्रधर सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता।रीवा/ कुशमेन्द्र सिंह। 18 वर्षों में सत्तासीन मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल रही है जो सिर्फ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,अत्याचार,बलात्कार और 50% कमिशन की सरकार जैसी उपलब्धि रही है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा को कटघडे में खड़ा किया है जिसमे आरोप प्रत्यारोप लगते रहते है शिवराज सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है और अब परिवर्तन का मुंड बना चुकी है। इसी परिपेक्ष में पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की भाजपा के खिलाफ 19 सितंबर 2023 से जन आक्रोश रैली का आयोजन प्रारंभ होना है। जहा पर सिरमौर विधानसभा में 19/09/23 दिन मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की भाजपा सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली के यात्रा प्रभारी एवं मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया 2:00 बजे दिन सिरमौर से रैली प्रारंभ करेंगे जो पटेहरा,अतरैला,डभौरा,रामबाग होते हुए डगडैया चौराहे से वाहन रैली के काफिले के साथ जवा रॉयल पैलेस सभाग़ार में पहुच कर सम्बोधित करेंगे।उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी सिरमौर विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह जवा ने बताया है कि ब्लॉक युवा कांग्रेस और किसान कांग्रेस कमेटी,अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी सिरमौर द्वारा सिरमौर के आगे बगहिया मोड़ में एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जवा शकील खान, आदिवासी प्रकोष्ठ के बैजनाथ कोल द्वारा पटेहरा में,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष, अल्पसंख्यक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष डभौरा द्वारा, कोटा तुर्का मोड़ में एवं अल्पसंख्या के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जवा मो. शरीफ,सेक्टर अध्यक्ष हरबंश सिंह चंपागढ़, बीनम सिंह महिला कांग्रेस सेवादल,राजेश सिंह पूर्व सरपंच देवरी, देवमुनि कोल सरपंच देवरी,एवं साथियों द्वारा रामबाग में, एवं ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारी ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष जवा द्वारा डगडैया मोड (जवा) में शाम 5:00 बजे भव्य स्वागत किया जाएगा जहा से वाहन रैली के साथ सभा स्थल रॉयल पैलेस जवा पहुचेंगे। जिसके लिए जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सोशल मीडिया रीवा प्रभात साहू ने सभी सिरमौर विधानसभा के समस्त पदाधिकारी गण एवं कांग्रेस जनों से अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार स्वागत स्थल और सभा स्थल में पहुंचने की विनम्र अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कृषि विभाग जवा के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ने महिला आरए ईओ पर मनमानी करने का लगाए आरोप। ताड़मेटला हत्याकांड के दोषियों को करो गिरफ्तार — किसान सभा