एसएमडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग।

सिरमौर। कुशमेन्द्र सिंह/ शासकीय हाई स्कूल बदराव गौतमान प्रभारी प्राचार्य के द्वारा विद्यालय की राशि का दुरुयोप कर मनमानी पूर्वक अपने व्यक्तिगत उपयोग में किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत विद्यालय के ही एसएमडीसी सह खातेदार सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से देकर मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की गई थी ।
शिकायती पत्र में प्रभारी प्राचार्य बद्रीविशाल तिवारी पर यह आरोप है कि वर्ष 2019 से 2023 तक शासकीय हाईस्कूल बदरांव गौतमान विकासखंड सिरमौर में प्रभारी प्राचार्य पद पर पदस्थ है तथा अपनी पदस्थापना के दौरान इनके द्वारा मनमानी पूर्वक वित्तीय अनियमितता की गई है जो विद्यालय के हित में ना करके अपने निजी हित एवं व्यक्तिगत रूप किया गया है ऐसा आरोप लगा है हक़ीक़त किया है ये तो जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि आरोप गलत है या सही?
शिकायतकर्ता ने बताया गया है कि प्रभारी प्राचार्य के द्वारा शाला के छात्रों से ली जाने वाली राशि शाला के खाते में ना जमाकर अपने व्यक्तिगत हितों में खर्च कर लिया गया है जब कभी भी एसएमडीसी द्वारा खाते में पैसा जमा करने की बात कही गई तो प्रभारी प्राचार्य द्वारा एसएमडीसी के कैरियर खराब करने धमकी दी जाती रही।
इतना ही नही प्रभारी प्राचार्य के द्वारा विद्यालय में टीन सेट लगवाने के नाम पर शाला के शिक्षकों के नाम राशि जारी कर राशि निकाली गई है किंतु विद्यालय में टीन सेट नहीं लगवाए गए, संबल कार्डधारी छात्रों से परीक्षा शुल्क के नाम पर राशि जमा करा ली गई जबकि यह शासन के नियम के विरुद्ध था संबल कार्डधारी छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा जब जमा की गई राशि को वापस मांगा गया तो प्रभारी प्राचार्य द्वारा डराया धमकाया गया एवं पैसा भी वापस नहीं किया गया।
शिकायती पत्र में एसएमडीसी द्वारा यह भी आरोप लगाया है कि शाला को प्राप्त अनुरक्षण राशि का उपयोग ठेकेदार से मिलीभगत कर बिना एसएमडीसी के सदस्यों की जानकारी के मनमानी तरीके से ठेकेदार को चेक के जरिए कर दिया गया एवं मुझे एक दबंग शिक्षक के माध्यम से डरा धमकाकर कैरियर खराब करने की धमकी देकर खाली चेक में हस्ताक्षर करा लिए गया।
जिसके लिए एसएमडीसी सह खातेदार सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि बद्री विशाल तिवारी प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल बदरांव गौतमान विकासखंड सिरमौर की पदस्थापना के दौरान की गई वित्तीय अनियमितता की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही की जाए।

प्रभारी प्राचार्य पर यह भी लगे आरोप!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बद्रीविशाल तिवारी द्वारा पदस्थापना के दौरान विद्यालय की वस्तुओं को भी नहीं छोड़ा इनके द्वारा विद्यालय की 10 नग कुर्सी, 20 नग बेंच, 1 नग तखत, दो नग सीलिंग फैन भी विद्यालय से उठाकर अपने घर में रख लिए हैं एवं विद्यालय को वापस नहीं कर रहे हैं।
स्थानीय होने के कारण कोई इनका विरोध भी नहीं कर पा रहा है जिसके कारण ये मनमानी पर उतारू है बताया जाता है कि शिकायती पत्र पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच के लिए आदेश 2 माह पहले जारी कर चुके है लेकिन जिनको आदेशित किया गया है उनके द्वारा आज तक कोई जांच नही किया गया जिससे यह स्पष्ट है पूरे मामले में जांच अधिकारी की संलिप्तता जाहिर हो रही है जो किसी न किसी बहाने मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading