जिसमें ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष पप्पू कन्नौजिया सहित पदाधिकारियों ने मांग की मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की 50 फ़ीसदी हिस्सेदारी 115 सीटों के साथ, विंध्य की 32 सीटों में से 17 सीटों की मांग की। मांगो में-1-अन्य पिछड़ावर्ग की जातिगत जनगणना कराई जाए एवं जनसंख्या के आंकड़े प्रकाशित किए जाएं।2-जनगणना के पश्चात संख्या के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय को आरक्षण प्रदान किया जाए।3-जातिगत जनगणना में प्रकाशित हुए आंकड़ों के आधार पर पिछड़ा वर्ग में आने वाली मोस्ट पिछड़ावर्ग जातियों के लिए आरक्षण का 50% आरक्षण उनको प्रदान किया जाए।4-निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू किया जाए।5-बैक लॉक भर्ती में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाए।6-साक्षात्कार में पूर्णांक का केवल 5% अंक ही रखा जाए साक्षात्कार केवल क्लास 1 की सीधी भर्ती पर ही लिया जाए उसके अतिरिक्त किसी भी भर्ती में साक्षात्कार नहीं लिया जाए।7-पिछड़ावर्ग के छात्रों को ब्लॉक, जिले, संभाग में रहने के लिए अन्य पिछड़ावर्ग के छात्रावास एवं निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।8-आपकी पार्टी के बोले गए कथन अनुसार आपकी पार्टी में नीचे से लेकर ऊपर तक के संगठन के पदों में 50% पद अन्य पिछड़ावर्ग समाज के लोगों को दिया जाए जिसमें मोस्ट बैकवर्ड पिछड़ावर्ग की जातियों को भी समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए।9-प्रदेश एवं देश में होने वाले चुनाव में 50% सीटें अन्य पिछड़ावर्ग के लोगों को प्रदान की जाए।उपर्युक्त मांगों को अगर आपकी पार्टी लिखित रूप में और गारंटी के साथ मानती है तो हमारा संगठन आपकी पार्टी को पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा । इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य पुष्पराज सिंह मेंथौरी, प्रदेश सचिव राकेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण सिंह मुन्ना, प्रदेश महासचिव मुन्नालाल जैसवाल, संभागीय अध्यक्ष पप्पू कनौजिया, जिला अध्यक्ष रामकुशल यादव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप सेन, शहर अध्यक्ष मनोज यादव, सुखेंद्र कुशवाहा, केपी यादव, जितेन सिंह जीतू चितबड़िया, शिव कुशवाहा संयोजक प्रभारी जिला सीधी, राजेंद्र जैसवाल जिला अध्यक्ष सीधी, राजकुमार जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष सीधी, राकेश पटेल, उमेश भारतीय, शक्ति पटेल, गुलाब पटेल, राजू विश्वकर्मा, अजय पाल, दिनेश सोंधिया राजू जायसवाल ,पुनीत केवट, मन्नू सेन, अमित नामदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा पहुंचे इंदौर मीडिया से की चर्चा… एक अकेला, सब आभारी! (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)