रीवा । कुशमेन्द्र सिंह। युवा नेता अविराज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की 12वी कक्षा मे 60% से कम अंक लाने वाले शहर में छात्रों को महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए बेहद संघर्ष करना पड़ रहा है उन्होंने कहा है कि छात्र/छात्रों के भविष्य को बेहतर व आसान बनाने के लिए शिक्षा का अधिकार हर युवा को जरूर मिलना चाहिए उन्होंने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा की शहर के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में 10-15% सीट बढ़ाई जाए, जिससे छात्रों को प्रवेश में आसानी हो सके। आगे उन्होंने कहा की शहर में केवल एक ही कन्या महाविद्यालय होने की वजह से सबसे जादा संघर्ष छात्राओं को प्रवेश में करना पड़ता है यहां तक की कई छात्राएं प्रवेश से वंचित भी हो जाती हैं उन्होंने कहा की शहर में एक और शासकीय कन्या महाविद्यालय खुलवाने की आवश्यकता है जिससे की उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पटेहरा पुल में राधाबल्लभ बस के ठोकर से बाइक सवार दो लोग हुए बुरी तरह से घायल। अधिवक्ता संघ जवा के 130 दिन के क्रमिक धरना के बाद स्वीकृत हुआ जवा अनुविभाग कार्यालय।