इंद्रपाल साहु। बरगवां पुलिस ने 11 आरोपियो से डेढ़ क्विंटल महुआ जप्त किया ।अवैध हथियार के दम पर दहशत फैलाने वाला एक आरोपी गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक शिव कुमार एवं कृष्ण कुमार पाण्डेय एस. डी. ओ. पी. सिंगरौली के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत् बरगवा थाना प्रभारी आर पी सिंह के गठित टीम द्वारा ग्राम मझौली, बाघाडीह में अवैध शराब बिक्री करने वाले 11 आरोपियो के विरूद्व कार्रवाई करते हुए करीब 68 लीटर महुआ शराब कीमत 20,400 रुपये एवं 4 लीटर अग्रेजी शराब कीमती 3000 रुपये एवं 8 लीटर देसी प्लेन शराब कीमती 7000 कुल शराब 80 लीटर कुल कीमती 30,400 रुपये तथा 1.5 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र में धारधार तलवार के दम पर दहशत मचाने वाले आरोपी प्रदीप कुमार साकेत पिता लाले प्रसाद साकेत को भी आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1)बी के तहत गिरफ्तार किया है।बरगवां पुलिस द्वारा शुक्ररिया देवी पति दीपलाल केवट उम्र 28 वर्ष निवासी मझौलीडाड, कालीचरण बियार पिता रामकृपा बियार उम्र 42 वर्ष निवासी बाघाडीह, इलाकेदार रावत पिता बबन रावत उम्र 28 वर्ष निवासी बाघाडीह, सोनम बियार पति भैयाराम बियार उम्र 50 वर्ष निवासी, बुधिराम बियार पिता रामकृपाल बियार उम्र 35 वर्ष निवासी बाघाडीह, राधा केवट पति तेजलाल केवट उम्र 30 वर्ष निवासी मझौलीडाड, चनकुवर बियार पति बच्चेलाल बियार उम्र 50 वर्ष निवासी बाघाडीह, लीलावती बियार पति गुल्लू बियार उम्र 25 वर्ष निवासी बाघाडीह, प्रदीप कुमार बैस पिता रामऔतार बैस उम्र 35 वर्ष निवासी कसर, प्रेमचंद साकेत पिता गंगा प्रसाद साकेत उम्र 23 वर्ष निवासी पोड़ी थर्ड, विजय बहादुर बैस पिता बबुआराम बैस उम्र 42 वर्ष निवासी घिन्हागांव, प्रदीप कुमार साकेत पिता लाले प्रसाद साकेत उम्र 19 वर्ष थाना बरगवां के विरूद्व 34 (1) एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।अवैध शराब के कारोबार को ध्वस्त करने पुलिस टीम पहुंचती थी तो पुलिस के वाहनों को देख और वर्दीधारक पुलिस कर्मियों को देखकर ही आरोपी अपने घरों में ताला लगाकर निकल जाते थे। इसे देखते हुए पुलिस ने पहले चार पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में इन गांव में भेजा, वही उसके पीछे पुलिस की 4 टीमों ने गांव में पहुंचकर रेड कार्रवाई की।निरीक्षक आर पी सिंह के नेतृत्व में उप.निरी. प्रियंका मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कृष्णेन्द्र सिंह, विशेषर प्रसाद, पकंज सिंह, राजेश सिंह परिहार, दीपनारायण केवट, प्रधान आरक्षक भगवानदास प्रजापति, राजकुमार विश्वकर्मा, अरुणेन्द्र पटेल, अनूप मिश्रा, केडी कुशवाहा, नूर आलम, अमजद खान, महिला प्रधान आरक्षक रामकली पनिका की बड़ी सफलता की साथ बरगवां पुलिस ने पकड़ी Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मंत्रिमंडल में इन्दौर से आखिर “परहेज” क्यों? भारतीय जैन महासंघ ने बड़ौत में किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन