इंदौर। दिनांक सोमवार 14 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चे महापुरुषों की वेशभूषा में आए , नन्हे बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनव विश्वकर्मा थाना प्रभारी छत्रीपुरा कपिल शर्मा एवं गणमान्य अतिथि विद्वानो ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनव विश्वकर्मा ने आजादी का महत्व बच्चों को बताया एवं थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने बच्चों को दासता के दिनों में भारतीयों की दशा से अवगत करा कर आजादी की खूबसूरती के बारे में बताया । कार्यक्रम का संचालन केंद्र संचालक हेड कांस्टेबल संजय राठौर ने करते हुए अतिथि गणों के माध्यम से बच्चों को मिठाइयां लड्डू , शिक्षण सामग्री वितरित की गई एवं केंद्र की गतिविधियों से अतिथिगण एवं समाज जनों को रूबरू करवाया। थाना प्रभारी कपिल सिंघल ने सभी का आभार माना । वरिष्ठ अधिकारी गणों एवं समाज जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम बड़े ही गरिमा पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ पुलिस द्वारा आयोजित समर कैंप में बच्चों को पढ़ने आए इंदौर महानगर के सभी सम्माननीय अतिथि विद्वान रूपाली शर्मा प्रिंसिपल आईपीएस अकैडमी परीक्षित श्रीवास्तव डायरेक्टर रैपिड इंस्टीट्यूट , केंद्र संचालन समिति के अध्यक्ष एन के उपाध्यक्ष सेवानिवृत्ति बैंक मैनेजर , कलांजलि संस्था की हेमलता सुश्री रेणुका बघेल सुश्री कंचन मोटिवेशनल स्पीकर नम्रता बियानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मिट्टी संग सेल्फी, मुस्लिम महिलाओं संग राखी : शिगूफे बाज शहंशाह के नए फरमान गेटवे में धूमधाम के साथ मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस.