श्री पटेल ने डेर वाले बालाजी का आशीर्वाद लेकर बगीचे में किया वृक्षारोपण


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता समंदर पटेल के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर जावद विधानसभा के प्रत्येक नगरीय निकाय एवं पंचायत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर वृक्षारोपण कर सादगी की एक अलग ही मिसाल पेश की। इस दौरान समंदर पटेल ने रतनगढ़ में स्थानीय डेर वाले बालाजी मंदिर परिसर पर पहुंचकर बालाजी का आशीर्वाद लिया। एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ बगीचे में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने लाडले नेता को शाल, श्रीफल,साफा एवं पगड़ी,दुपट्टे व फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया एवं केक कटवा कर ईश्वर से स्वस्थ व दीर्घायु जीवन सहित मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की गई। श्री पटेल ने अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय स्नेह के लिए सह्रदय धन्यवाद अर्पित करते हुए इसी प्रकार से सहयोग बनाए रखने एवं कार्यकर्ताओं के लिए सदैव सहज रूप से उपलब्ध रहने का अपना संकल्प दोहराया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज व्यास, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, सांसद प्रतिनिधि निशांत जोशी सिंगोली, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप धाकड़, बालकिशन सोनी दादा, प्रह्लाद सोनी उस्ताद, कंवरलाल मीणा, मनोहरलाल सोनी पार्षद एवं अध्यक्ष मंदिर ट्रस्ट, सुरेश साहू, सुनिल बैरागी, डॉक्टर राजू माली, पूर्व पार्षद गोपाल वर्मा, डाक्टर बिलाल मंसूरी, छोटूलाल माली, शंकरलाल वर्मा, अर्जुन धाकड़, निर्मल मीणा, मुकेश धाकड़, सत्यनारायण सोनी, जयपाल सिंह राजपूत,पूर्व सरपंच कालूराम बंजारा, सैन समाज अध्यक्ष मुरली धर सैन,गोपाल गुर्जर, श्रवण सिंह राजपूत बधावा, मधु बना साण्डा,भागीरथ गुर्जर कुतली, कमल शर्मा,राजू भाई पठान, गोविंद चारण, नारायण चारण, शिवलाल गाडोलिया, नारायण गुर्जर, गुलाबचंद प्रजापत, नंदलाल मीणा,छितर बंजारा, झुमकलाल सोनी, जगदीश प्रजापत, सुरेश बैरागी, गोविंद मीणा, जितेन्द्र टेलर, राजू चौबे, जगदीश दादा धाकड़ नीम का खेड़ा, गोटू प्रजापत, टिंकू बना, जनालाल बजाज सहित बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा एवं आभार सुरेश साहू के द्वारा व्यक्त किया गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading