सिंगरौली। इंद्रपाल साहू। मोहम्मद यूसुफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश का पालन करते खुटार चौकी प्रभारी ने 05 वर्षो से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने मे सफलता हासिल की। आरोपिया जीरमति बियार पति मानप्रसाद बियार उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम खुटार वर्ष 2018 मे अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप मे आरोपीया के विरुद्ध पुलिस ने धारा 34(क) आब.अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपीया न्यायालय में पेशी से गैरहाजिर चल रही थी। जिस कारण न्यायालय द्वारा वांरटी का स्थाई वारंट जारी किया गया था। जिसे पुलिस ने आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे उनि.अभिषेक पाण्डेय,सउनि. रामजी पाण्डेय ,आर.डी.वर्मा वर्मा,प्र.आर.दयाशंकर शर्मा, गजराज सिंह,गणेश मीणा,राय सिंह,म.प्र.आर. सुहागिया पटेल ,आर. दशरथ मांझी, प्रदीप राठौर ,मनीष पांडे, राजेश यादव , विनोद शाक्य की अहम भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फीस वृद्धि से पहले निजी स्कूलों का हो लेखा परीक्षण-आप 29 डीएसपी (DSP )को एडिशनल एसपी (ADD. SP)पद पर नियुक्त किया गया , आदेश जारी