निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़ बालिका की इस उपलब्धि पर पूरे गांव सहित रतनगढ क्षेत्र में हर्ष की लहर…बालिका की उपलब्धि घर,परिवार, क्षेत्र ही नहीं नीमच जिले के लिए भी बड़े गौरव की बात.नीमच जिले के जावद विधान सभा क्षेत्र के रतनगढ के नजदीक स्थित ग्राम पंचायत बधावा के छोटे से ग्राम कस्मारिया की शर्मा परिवार की लाडली बिटिया ने क्षेत्र ही नही जिले का नाम भी रोशन किया है। विस्तृत जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बधावा के ग्राम कस्मारिया की शर्मा परिवार की लाडली बिटिया कुमारी प्रांजल शर्मा जो कि श्रीमती निर्मला शर्मा एवं मुकेश शर्मा की बिटिया है। प्रांजल के माता -पिता दोनों भी पेशे से शिक्षक हैं। प्रांजल का चयन आई आई टी मुंबई में प्रवेश हुआ ज्ञात रहे कि पहले कुमारी प्रांजल ने जेई एडवांस से आईआईटी, तिरुपति से बिटेक भी किया था। इसके साथ ही आईआईटी तिरुपति इनका कॉलेज प्लेसमेंट भी हो गया था। लेकिन बाद में मुंबई आई आई टी में चयन होने एवं प्रवेश मिल जाने पर उक्त नौकरी का विचार निरस्त किया गया। कुमारी प्रांजल शर्मा का आईआईटी मुंबई में प्रवेश होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है कि ग्रामीण क्षेत्र में पली- बढ़ी एक नन्हीं बिटिया का इस प्रकार से चयन नीमच जिले के लिए बड़े ही गौरव की बात है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश में लज्जा और उधर निर्लज्जता की सारी हदें पार करती सत्ता फीस वृद्धि से पहले निजी स्कूलों का हो लेखा परीक्षण-आप