अवार्ड शो में बॉलीवुड़ स्टार राकेश बेदी व बॉलीवुड अभिनेत्री किशवर मर्चेन्ट ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली महत्वपूर्ण हस्तियों को रायल आईकानिक अवार्ड से किया गया सम्मानित दिल्ली। विवेक जैन। पश्चिम विहार स्थित फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में रायल आईकानिक अवार्ड शो का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बॉलीवुड़ स्टार राकेश बेदी व बॉलीवुड अभिनेत्री किशवर मर्चेन्ट सहित अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद शानदार रेम्प शो का आयोजन किया गया। शो के मुख्य अतिथि राकेश बेदी व किशवर मर्चेन्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली महत्वपूर्ण हस्तियों को रायल आईकानिक अवार्ड से सम्मानित किया गया। राकेश बेदी ने रायल आईकानिक अवार्ड शो के शानदार और भव्य आयोजन के लिए अवार्ड शो के संस्थापक सुभाष जिंदल, आर्गेनाइजर अनीश गुप्ता व शो डायरेक्टर दीपिका गुप्ता की जमकर प्रशंसा की। किशवर मर्चेन्ट ने कहा कि समाज में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज के लोगो का कर्तव्य बनता है और ऐसे कार्यक्रम लोगों को और बेहतर कार्य करने के लिए जागरूक करते है। उन्होंने सुभाष जिंदल, अनीश गुप्ता और दीपिका गुप्ता द्वारा की गयी इस पहल की प्रशंसा की। सुभाष जिंदल, अनीश गुप्ता और दीपिका गुप्ता ने अवार्ड शो में आने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आगे भी ऐसे शानदार अवार्ड समारोह आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेडलिस्ट व उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, शकुन्तला गुप्ता, आशु जैन, मंजू उपाध्याय, मालिनी काबरा, सीमा राज, ऊषा सोमनी, ऊषा गुप्ता, भावना गुप्ता, मीनू गुप्ता सहित राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक, मांडलिंग, सिंगिंग, डांसिंग व फिल्म जगत की अनेकों जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राकेश अचल ‘लोकजतन सम्मान’ से अभिनंदित, शैली स्मृति व्याख्यान में “देश की एकता पर खतरे” पर हुआ विमर्श रीवा में थाना प्रभारी पर उप निरीक्षक ने चलाई गोली।