सत्यनारायण सुथार जाटस्वास्थ्य केन्द्र व शिक्षा के मंदिर के रास्तो पर बने गड्डो मे लग रहा है।गंदे पानी व किचड़ का अंबारगंदे पानी व किचड़ भरे गड्डो से होकर गुजरने को मजबूर है। स्कूली बच्चे, मरिज व राहगीर।जिला मुख्यालय नीमच से 72 किलो मीटर दूरी पर स्थित जावद क्षेत्र के जाट गांव की सडकों की हालत खस्ताहाल हो रही है।ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जाट से रतनगढ़ मार्ग सहित तीन अन्य पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग की हालत इतनी दयनीय स्थिति में है।कि दुपहिया व चार पहिया वाहन तो ठीक पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है। ज्ञात रहे कि इसी मार्ग से होकर प्रतिदिन स्कूली वाहन और डाबडिया, राजौर, दौलतपुरा, घाटी, श्रीपुरा, खातीखेड़ा आदि ग्रामो के सैकडों बच्चे पढने के लिए जाट स्कूल पहुंचते हैं।जो रोड के बीचो बीच बने बड़े-बड़े गड्ढों में भरे गंदे पानी एवं कीचड़ में आए दिन गिर कर चोटिल हो रहे हैं।ग्रामीणो ने बताया कि दिखावे के लिए गत दिनों लोक निर्माण विभाग नीमच के द्वारा जिले की सड़कों पर पड़े गड्ढों की जानकारी के लिए क्षेत्र की जनता को हेल्पलाईन नंबर जारी कर वाहवाही लूट ली गई। लेकिन जब इन नम्बरो पर जागरूक ग्रामीणों द्वारा सड़को पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों के फोटो डाले उसका जवाब देना तो ठीक दिए गए हेल्पलाईन नंबर पर फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।वर्तमान मे ग्राम जाट के बस स्टैंड पर सड़क के बीचो बीच बरसात का गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे स्थानीय दुकानदारों सहित यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जहां एक तरफ शासन द्वारा लाखों करोड़ों खर्च कर स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है वही दूसरी तरफ विभागीय अनदेखी के चलते रतनगढ जाट रोड मुख्य सडक मार्ग पर जाट गौशाला राजौर मार्ग, बस स्टैंड, शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय प्राथमिक व हायर सेकेंडरी स्कूल,शिव मंदिर, पटवारी भवन, पुलिस चौकी,डाक बंगला,आंगन वाड़ी भवन, जैन हॉस्पिटल व मांगलिक भवन, हनुमान चौराहा, पेट्रोल पम्प के सामने बने गड्ढों में कीचड़ भरा हुआ है। फिर भी विभागीय अधिकारी आंखें मूंदकर शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार मे बैठे हैं। —-इनका कहना है।—–संबंधित रोड ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। शिघ्र ही दो तीन दिनो मे वह रोड दुरस्तीकरण का कार्य शुरू कर देगा।*पंकज खराड़ी नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी विभाग जावद* Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अफ्रीका : बहुमूल्य खनिजों, प्राकृतिक संसाधनों की अमीरी वाला महाद्वीप — जिसे गरीब बना दिया गया राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लक्ष्मी नारायण तिवारीको शामिल किया गया