बागपत। विवेक जैन। समाजवादी महिला सभा बागपत की जिलाध्यक्ष डा सीमा यादव के नेतृत्व में सपा महिला-पुरुष सगंठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ की गई हैवानियत व लगभग तीन महीने से मणिपुर में चल रही हिंसा के विरोध स्वरूप बालैनी स्टैड से मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा सीमा यादव ने कहा कि मणिपुर लगातार तीन महीने से सगंठित हिंसा से झुलस रहा है जो मणिपुर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मणिपुर में हिंसक भीड द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाना समाज व सरकार को शर्मसार करने वाली घटना है और इस प्रकरण में बरती गई लापरवाही सरकार की निष्क्रिय का प्रमाण है। समाजवादी महिला सभा बागपत की मांग है कि तत्काल प्रभाव से मणिपुर सरकार को बर्खास्त किया जाए।कैंडल मार्च मे प्रमुख रुप से रजेन्द्र यादव,राहुल यादव, दौलतराम, कृष्णा यादव, सुनीता यादव, सलमान खान, मोनिक बाल्मीकि, शमीम, हेमा, खुश, अफसरी, खुशबु, अनीता कश्यप, रेश्मा, निशा, सुषमा सलमा, वकील, एकता समेत बडी संख्या में समाजवादी पार्टी के महिलाओं व पुरुषों ने भागीदारी की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रितिका वर्मा बनी जीईओ साइंटिस्ट सगौनी मोड़ में अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, साथ ही 5 पेटी के लगभग शराब रामपुर पुलिस ने की जप्त।