इंदौर पुलिस व मध्य प्रदेश कराटे एसोसिएशन के सहयोग से मातृत्व समिति द्वारा की गयी है एक नई पहल की शुरूआत, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को दी जाएगी स्कूली बच्चों को सामाजिक बातें एवं संस्कारों की शिक्षा और आत्मरक्षा की ट्रैनिंग।इस अवसर पर बच्चों को इंदौर पुलिस ने सिखाया साइबर अपराधों से बचने का पाठ, वही कराटे एसोसिएशन ने सिखाया आत्मरक्षा । इंदौर – बच्चों में सामाजिक बातों के प्रति जागरूकता लाने व उन्हें आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदाय करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस एवं मध्य प्रदेश कराटे एसोसिएशन के सहयोग से मातृत्व समिति द्वारा एक नई पहल की शुरूआत की जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को स्कूल के बच्चों को उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिये आत्मरक्षा की ट्रैनिंग और संस्कारों की शिक्षा प्रदान की जावेगी। इसी पहल का शुभारंभ आज दिनांक 22.07.23 को विनोबा नगर शासकीय विद्यालय में मातृत्व समिति की अध्यक्ष एवं वार्ड 42 की पार्षद मुद्रा शास्त्री और उनकी टीम द्वारा सेवानिवृत्त उप. पुलिस अधीक्षक रवि अतरौलिया, सचिव मध्य प्रदेश कराटे एसोसिएशन विनय यादव, इंदौर पुलिस के ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस सेल के उप निरीक्षक शिवम ठक्कर व सहायक उप. निरीक्षक गयेन्द्र यादव की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अंगीकार दिवस 22 जुलाई के उपलक्ष्य में रवि अतरौलिया, द्वारा बच्चों को हमारे देश की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की विस्तृत कहानी बताते हुए उन्हें तिरंगे का महत्व एवं हमें उसका हर समय सम्मान करना चाहिए ऐसी प्रेरक जानकारियां दी गई। बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के जन्मदिवस को केक काटकर, मनाया और सभी ने मिलकर झंडा भी गीत गाया। इंदौर पुलिस की टीम ने सभी बच्चों की साइबर पाठशाला लगाकर, उन्हें वर्तमान के साइबर अपराधों के बारें में बताया और उन्हें इनसे बचने के उपाय भी बताएं, वहीं कराते एसोसिएशन के प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को अपनी स्वयं की सुरक्षा करने के लिये आत्मरक्षा के कुछ टिप्स भी दिये गये। इस सफल कार्यक्रम पर स्कूल की प्राचार्या रतना गोलचा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों सहित समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम पंचायत कटकी में पूर्व में हुए घोटालों की जांच चढ़ी हंगामा की भेंट। मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नानोन में राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव विकास पर्व यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.