रीवा। कुशमेन्द्र सिंह।15 दिन से छात्रा सहित परिजन हाई स्कूल मझिगवा का लगा रहे चक्कर।शिक्षकों के आपसी खींचातानी के भवर में फसी छात्रा।कालेज में प्रवेश लेने की आज है अंतिम तिथि। स्कूल द्वारा सही रिकार्ड उपलब्ध नही कराने पर परेशान परिजनों ने स्कूल में आत्महत्या करने की दी धमकी मझिगवा/ मामला रीवा जिले के सिरमौर जनपद पंचायत अंतर्गत मझिगवां हाई स्कूल से सामने आया है जहा पर स्कूल प्रवंधन एवं वहा के शिक्षकों,बाबुओं की बड़ी लापरवाही के चलते छात्रा आंचल सेन को कालेज में प्रवेश नही मिल रहा है जिसके लिए छात्रा और छात्रा के माता पिता भाई लगातार स्कूल का चक्कर लगा रहे है आजकल करते 15 दिन बीत गए लेकिन समस्याओं का निराकरण नही हो सका। वही छात्रा आंचल सेन और छात्रा के पिता भाई लाल सेन उर्फ रघुवंश सेन ने बताया कि यहा के प्राचार्य,शिक्षकों और बाबुओं के घोर लापरवाही से छात्रा के मार्कशीट में वर्ष 2004 लिखा हुआ है और टीसी में वर्ष 2005 लिखा गया जिस बजह से कालेज के द्वारा प्रवेश नही दिया जा रहा है जिसे लेकर छात्रा और छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के दोषी मान रहे है वही प्रभारी प्राचार्य टीपी चतुर्वेदी में बताया कि अभी तक मेडिकल में था आज ही आया हूँ उनका कहना है कि जो स्क्रॉलर बता रहा है उसी के आधार पर टीसी दी गयी है वही परिजनों का कहना कि छात्रा का प्रवेश कक्षा चौथी में हुआ था तो टीसी में स्क्रॉलर नंबर रहा होगा तो उस टीसी को दिखाया जाय या चेक किया जाय तो समस्या सामने आ सकती हैलेकिन स्कूल में आपसी खींचतान से बजह से बाबू तक प्रभारी प्राचार्य के आदेशों की अबहेलना कर रहे है और बहाने बना कर आजकल करते नजर आए लेकिन सही रिकार्ड परिजनों को उपलब्ध नही कराया जा सका।जिस बजह छात्रा के पिता ने बच्ची के भविष्य को देखते हुए दुखी होकर सही टीसी नही देने पर आत्महत्या करने की बात कही है उन्होंने कहा कि यदि कल समस्यायों का निराकरण नही हुआ तो इसकी शिकायत कलेक्टर रीवा से की जाएगी।लेकिन सवाल यही है आखिर उस छात्रा का क्या दोष..? जो कक्षा चौथी से लगातार 12वी तक पढ़ती रही जब कालेज में प्रवेश लेने की बात आई तो विभाग की लापरवाही की शिकार हो रही है जिनका आज प्रवेश का अंतिम दिन है, वहीं अब देखना यही होगा कि क्या आज सुवह 11 बजे तक स्कूल प्रबंधन द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा या छात्रा को कलेक्टर रीवा से गुहार लगानी होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में हुए इंजीनियर की मौत का सीसीटीसी वीडियो कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही.! पुलिस के सह पर कम्पोजिट शराब दुकान के द्वारा तराई क्षेत्र के गांव गांव में करायी जा रही शराब की पैकारी।