इंदौर ।पूर्व सांसद कल्याण जैन के निधन पर आज 16 जुलाई रविवार को दोपहर 3:00 बजे सर्व दलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अभिनव कला समाज सभागृह गांधी हाल में रखा गया है ।उक्त जानकारी देते हूए वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल एवं रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि कल्याण जैन का निधन 13 जुलाई को हो गया था ।आपने कहा कि श्री जैन इंदौर के जुझारू समाजवादी नेता रहे हैं उन्होंने नर्मदा आंदोलन सहित कई आंदोलनों का नेतृत्व किया विधानसभा और लोकसभा में इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हुए किसानों मजदूरों तथा आम लोगों की समस्याओं को लेकर जोरदार तरीके से आवाज उठाई । उनके कामों को याद करने तथा श्रद्धांजलि देने के लिए शहर की विभिन्न राजनीतिक दलों ट्रेड यूनियनों और अन्य जनसंगठनों की श्रद्धांजलि सभा 16 जुलाई रविवार को दोपहर 3 बजे अभिनव कला समाज सभागृह गांधी हॉल इंदौर में आयोजित की गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा, भाजपा ना रही; एनडीए, एनडीए ना रहा! ट्रेजी-हॉरर पटकथा के एक पात्र भर हैं सीधी के सुकुल : पिक्चर अभी बाकी है!!