दीपक यादव को उनके गांव गौना में स्थित समाधि एवं उनके फार्म हाउस पर लोगों ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित दीपक यादव जी द्वारा दिखाये नेक रास्ते पर चलते हुए समाज के हितों के लिए करूॅंगी कार्य – मोनिका यादव बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जिला पंचायत बागपत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक यादव का जन्मदिन जनपद बागपत सहित उत्तर प्रदेश व दिल्ली में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वर्गीय दीपक यादव के जन्मदिन पर जनपद बागपत में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लोगों ने उनके साथ बिताये पलों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। स्वर्गीय दीपक यादव के पैतृक गांव गौना में बड़ी संख्या में लोग उनकी समाधि पर पहुॅंचे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। दीपक यादव के सिंघावली अहीर स्थित फार्म हाउस पर एक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हवनकुंड़ में उनकी आत्मा की शांति के लिए आहुतियां डाली। स्वर्गीय दीपक यादव की धर्मपत्नी एवं प्रमुख समाज सेविका व रालोद की वरिष्ठ नेता मोनिका यादव ने कहा कि उनके पति ने सम्पूर्ण जीवन मानव भलाई के लिए कार्य किये और वह भी अपने पति के दिखाये नेक रास्ते पर चलते हुए लोगों की भलाई के लिए कार्य करेंगी। इस अवसर पर उपस्थित नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेडलिस्ट व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने कहा कि दीपक यादव जैसी महान शख्सियत सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। यादव समाज के प्रमुख नेता महिपाल यादव ने बताया कि दीपक यादव ने जहां एक और अपने व्यवहार एवं धार्मिक कार्यो से एक अमिट पहचान बनायी, वहीं दूसरी और उन्होंने यादव समाज को भी गौरवान्वित किया। कहा कि वह बहुत ही मिलनसार और हॅसमुख व्यक्ति थे और सभी को साथ लेकर चलते थे। वह समाज के हर वर्ग का दिल से साथ निभाते थे। राजन यादव एवं यश यादव ने कहा कि दीपक यादव जी इंसानियत की अनुपम मिसाल थे। कहा कि उनके दर से कभी कोई खाली हाथ नही लौटा। इस अवसर पर दीपक यादव के पुत्र अर्व यादव, बेटी दीया यादव, कार्तिक यादव, पंडित अमित कौशिक सराय, कविता यादव, दीपक ओबरॉय दिल्ली, राव साहब, लोकेश यादव लुहारा, विनोद डोलचा, कृष्ण बालैनी, रविशंकर शर्मा, सुबोध त्यागी चमरावल, केशव चमरावल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सनशाइन एरोबिक्स क्लब ने मनाया मानसून महोत्सव भाजपा, भाजपा ना रही; एनडीए, एनडीए ना रहा!